फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Governor pitches for expeditious completion of quota review at IMF

RBI: गवर्नर ने IMF कोटे की समीक्षा को तेजी से पूरा करने पर दिया जोर, बोले- संकटग्रस्त देशों को मिलेगी मदद

Fri, 11 Aug 2023 05:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 11 Aug 2023 05:47 PM IST
सार

Reserve Bank of India: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कोटा की सामान्य समीक्षा को तेजी से पूरा करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे संकटग्रस्त देशों की बेहतर मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
RBI Governor pitches for expeditious completion of quota review at IMF
आरबीआई गवर्नर - फोटो : RBI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में कोटा की सामान्य समीक्षा को तेजी से पूरा करने की वकालत करते हुए कहा कि इससे संकटग्रस्त देशों की बेहतर मदद मिल सकती है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि हाल के अनुभव बताते हैं कि वित्तीय कठिनाइयों का सामना करने वाले देश 'कथित कलंक' या पहुंच की कमी के कारण आईएमएफ से परे अन्य निकायों में जाते हैं।
विज्ञापन


दास ने कहा, "एक बड़ा और मजबूत आईएमएफ जो देशों के जोखिमों के स्तर का प्रबंधन करने में सक्षम हो बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।"

उन्होंने कहा कि चूंकि किसी देश को आईएमएफ का समर्थन देशों के कोटा आकार से जुड़ा होता है, इसलिए शासन सुधार सहित कोटा और इसकी आवश्यकताओं की सोलहवीं सामान्य समीक्षा को तेजी से पूरा करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दास ने कहा कि हरित संक्रमण के वित्तीय प्रभावों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, विशेष रूप से उभरते देशों में हरित पूंजी प्रवाह को बढ़ाने की भी तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक वैश्विक ऋण डेटा साझाकरण मंच विकसित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed