फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Fines ICICI, Axis, 3 Other Key Banks Over Lack Of Regulatory Compliances

RBI Action: आरबीआई ने आईसीसीआई, एक्सिस और तीन अन्य प्रमुख बैंकों पर क्यों लगाया भारी जुर्माना, इसकी वजह क्या?

Sun, 04 May 2025 10:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 04 May 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
RBI Fines ICICI, Axis, 3 Other Key Banks Over Lack Of Regulatory Compliances
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आईसीसीआई, एक्सिस और तीन अन्य प्रमुख बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की। आरबीआई ने एक आदेश जारी कर बताया कि उसने कुछ नियामकीय अनुपालन में कमियों के लिए ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक सहित पांच ऋणदाताओं पर जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


किस बैंक पर कितना और क्यों लगाया जुर्माना?

  • आरबीआई के मुताबिक, बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे, अपने ग्राहक को जानें (KYC) और क्रेडिट-डेबिट कार्ड जारी करने और प्रक्रियाओं को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए ICICI बैंक पर 97.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
  • विज्ञापन
  • ऐसे ही बैंकों की ओर से प्रदान की जाने वाली वित्तीय सेवाओं और बैंकों में ग्राहक सेवा पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आईडीबीआई बैंक लिमिटेड पर किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए प्राप्त कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए अल्पकालिक ऋण के लिए ब्याज सहायता योजना पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 31.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • केवाईसी पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • एक्सिस बैंक पर भी आंतरिक या कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए 29.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।


आरबीआई ने और क्या कहा?
सभी मामलों में आरबीआई ने कहा कि जुर्माना विनियामक अनुपालन में कमियों की वजह से लगाया गया है। इसका उद्देश्य बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय लेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed