फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI CRR Cut Consumer Benefits Home Loan Repayment refinancing option for saving

Home Loan Tips: रिफाइनेंसिंग के जरिये जल्द चुका सकते हैं होम लोन, बचत भी होगी

Mon, 09 Dec 2024 06:12 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Dec 2024 06:12 AM IST
सार

आरबीआई के सीआरआर में कटौती करने से बैंक लोन लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत दे सकते हैं, ऐसा अनुमान है। होम लोन लेने वाले ग्राहक रिफाइनेंसिंग के जरिये अपना भुगतान जल्दी कर सकते हैं। ऋण जल्द चुका सकने के कारण होम लोन पर,बचत भी होगी।

विज्ञापन
RBI CRR Cut Consumer Benefits Home Loan Repayment refinancing option for saving
होम लोन - फोटो : ani

विस्तार

आरबीआई ने रेपो दर को लगातार 11वीं बार यथावत रखते हुए भले ही सीधे तौर पर कर्जदारों को कोई राहत नहीं दी है, लेकिन नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 0.5 फीसदी की कटौती कर अप्रत्यक्ष तौर पर थोड़ी रियायत जरूर दी है। केंद्रीय बैंक के इस कदम से बैंकों को 1.16 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी मिलने की उम्मीद है। इससे वे आने वाले समय में कर्ज दरों के मोर्चे पर राहत जरूर दे सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आपका कोई होम लोन चल रहा है तो मौजूदा या किसी अन्य बैंक में रिफाइनेंस कराने पर विचार कर सकते हैं। अगर नया घर खरीदना चाहते हैं तो भी ब्याज को लेकर मोलभाव कर सकते हैं।
विज्ञापन


रिफाइनेंस कराने के फायदे
आपने 9 फीसदी ब्याज पर 240 माह के लिए 50 लाख का होम लोन लिया है तो 57.96 लाख ब्याज समेत कुल 1,07,96,711 रुपये चुकाना होगा। ईएमआई 44,986 रुपये होगी। ऐसे में...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा बैंक के साथ  
अपने मौजूदा बैंक से ब्याज दर कम करने को कहें। कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

बचत : बैंक अगर 8.50 फीसदी ब्याज पर रिफाइनेंस करता है तो 3.83 लाख की बचत होगी यानी आपको ब्याज के रूप में सिर्फ 54.13 लाख ही देना होगा।

किसी अन्य बैंक में
किसी अन्य बैंक में होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कराते हैं तो प्रोसेसिंग और लीगल शुल्क का भुगतान करना होगा।

बचत : बैंक अगर बैंलेंस ट्रांसफर पर 8.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश करता है तो आपको ब्याज के रूप में सिर्फ 52.24 लाख रुपये का ही भुगतान करना होगा। यानी 5.72 लाख की बचत होगी।


बचत के अन्य तरीके
n     अधिक ईएमआई चुकाएं : अगर आप 44,986 रुपये की जगह 50,000 रुपये ईएमआई भरने लगते हैं तो कर्ज अवधि 240 महीने से कम होकर 186 माह रह जाएगी।
n     एक अतिरिक्त ईएमआई भरें : पूरे साल में एक अतिरिक्त ईएमआई भरने पर आपकी कर्ज अवधि घटकर 195 महीने रह जाएगी।
n     कुल बचे कर्ज का 5 फीसदी भुगतान करें : ईएमआई के अलावा अगर आप हर 12 महीने में एक बार बचे कुल कर्ज का 5 फीसदी हिस्सा भुगतान करते हैं तो आपकी देनदारी 133 महीने में ही खत्म हो जाएगी।

बैंकों से मोलभाव का अच्छा समय

रेपो दर में कोई बदलाव नहीं होने से अभी आपकी ईएमआई नहीं बढ़ेगी। यह उन उधारकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है, जिनकी आर्थिक स्थिति तंग है। बैंक कर्ज दरों को स्थिर बनाए रख सकते हैं। अगर आप घर खरीदना चाहते हैं या अपने होम लोन को रिफाइनेंस कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह कम ब्याज दर के लिए मोलभाव करने का अच्छा समय हो सकता है।
आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed