{"_id":"611c59198ebc3e42ba53a928","slug":"rbi-claim-that-economy-gaining-traction-with-pick-up-in-manufacturing-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई का दावा: विनिर्माण में तेजी से पटरी पर अर्थव्यवस्था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आरबीआई का दावा: विनिर्माण में तेजी से पटरी पर अर्थव्यवस्था
Wed, 18 Aug 2021 06:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:19 AM IST
सार
अप्रैल से अब तक चार महीने में ई-वे बिल फरवरी, 2020 की तुलना में 17.3 फीसदी बढ़ा है। जुलाई में खुदरा महंगाई भी 0.70 फीसदी नीचे आई। दाल-सब्जियों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pixabay
विस्तार
रिजर्व बैंक ने कहा है कि विनिर्माण गतिविधियों में तेजी से भारतीय अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई है। सेवाओं में भी विस्तार हो रहा और बाजार में पर्याप्त पूंजी तरलता है।
विज्ञापन
आरबीआई ने मंगलवार को जारी आर्टिकल में बताया कि अर्थिक गतिविधियां महामारी के दबाव से पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं। मांग और खपत भी तेजी से बढ़ रही, जिसकी भरपाई आपूर्ति से की जा रही है।
विज्ञापन
यातायात और बिजली खपत कोविड पूर्व स्तर को भी पार कर चुकी है। डिप्टी गवर्नर माइकल देवब्रत पात्रा की अगुवाई में जारी आर्टिकल के अनुसार, अप्रैल से अब तक चार महीने में ई-वे बिल फरवरी, 2020 की तुलना में 17.3 फीसदी बढ़ा है। जुलाई में खुदरा महंगाई भी 0.70 फीसदी नीचे आई। दाल-सब्जियों के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
विज्ञापन
दूसरी लहर में कम बढ़े उत्पादों के दाम
आरबीआई ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान खाद्य व अन्य आवश्यक उत्पादों के दाम पहली लहर की तुलना में कम बढ़े हैं। पहले लॉकडाउन के समय 22 खाद्य उत्पादों के दाम औसतन 7 फीसदी बढ़े, जबकि दूसरी लहर के दौरान खाद्य तेलों को छोड़कर अन्य उत्पादों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिखी।