{"_id":"65fb9530a996e257d00dca05","slug":"raymond-singhania-reached-son-gautam-house-seen-together-after-nine-years-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raymond: बेटे गौतम के घर पहुंचे सिंघानिया, नौ साल बाद एक साथ दिखाई दिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Raymond: बेटे गौतम के घर पहुंचे सिंघानिया, नौ साल बाद एक साथ दिखाई दिए
Thu, 21 Mar 2024 07:32 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:32 AM IST
सार
गौतम ने सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज अपने पापा को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद लेकर खुश महसूस कर रहा हूं। 2017 में खबर आई थी कि गौतम ने पिता को जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया है। करीब 9 साल के बाद वह बेटे गौतम के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विजयपत और गौतम सिंघानिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी पिता को घर से निकालने तो कभी पत्नी नवाज मोदी की पिटाई को लेकर चर्चा में रहे रेमंड कंपनी के मालिक गौतम सिंघानिया एक तस्वीर को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी आलोचना नहीं, बल्कि तारीफ हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पिता विजयपत सिंघानिया के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
गौतम ने सोशल मीडिया में तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आज अपने पापा को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद लेकर खुश महसूस कर रहा हूं। 2017 में खबर आई थी कि गौतम ने पिता को जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया है। करीब 9 साल के बाद वह बेटे गौतम के घर पहुंचे।
विज्ञापन
गौतम पिता विजयपत सिंघानिया के साथ
2015 में कंपनी की बागडोर विजयपत ने बेटे गौतम को सौंपी, लेकिन उसके बाद उनकी बेटे से तल्खी बढ़ गई। उन्होंने कहा था कि उन्होंने बेटे को सब कुछ देकर गलती की है। माता-पिता को अपने बच्चों को सब कुछ देने से पहले बहुत सावधानी से सोचना चाहिए।
विज्ञापन