{"_id":"5c08fb54bdec2241ce726c51","slug":"rating-agency-fitch-degrades-india-gdp-to-7-2-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेटिंग एजेंसी फिच ने दिया झटकाः विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
रेटिंग एजेंसी फिच ने दिया झटकाः विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत के विकास दर अनुमान को घटा दिया है। जहां पहले एजेंसी ने 7.8 फीसदी का अनुमान लगाया था, वहीं अब इसे घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। ज्यादा लागत और ऋण उपलब्धता में कमी के चलते फिच ने अनुमान घटाया है। फिच ने बृहस्पतिवार को जारी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में कहा कि 2019-20 और 2020-21 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर क्रमश: सात फीसदी और 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2017-18 में देश की अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी थी। इससे पहले फिच ने सितंबर में वृद्धि दर के 7.8 प्रतिशत और जून में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। फिच का नया अनुमान चालू वित्त वर्ष के लिये आरबीआई के 7.4 प्रतिशत के अपने पहले लगाये गये अनुमान से काफी कम है।
विज्ञापन
फिच ने कहा, हमने जीडीपी आंकडों में अपेक्षा से कम तेजी, उच्च वित्तपोषण लागत और ऋण उपलब्धता में कमी के चलते अपने अनुमान को घटाया है। हमें लगता है कि मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहेगी। इसके 2019-20 में सात प्रतिशत और 2020-21 में 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी वृद्धि दर कम होकर 7.1 प्रतिशत पर रही। अप्रैल-जून में यह 8.2 प्रतिशत थी। खपत कमजोर बनी हुयी है, यह 8.6 प्रतिशत से गिरकर 7 प्रतिशत पर आ गयी है। घरेलू मांग के अन्य कारक बेहतर स्थिति में है, खासकर निवेश 2017 की दूसरी छमाही के बाद लगातार बढ़ा है।
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए भारत की राजकोषीय नीतियां वृद्धि को बढ़ावा देने के अनुकूल रहेंगी है। साथ ही साल 2019 के आखिर तक डॉलर के मुकाबले रुपया 75 रुपये प्रति डॉलर तक गिर सकता है। इस समय रुपया 71 रुपये प्रति डालर के आसपास चल रहा है।