फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh Gangwal, family trust likely to sell 3.4 pc stake in IndiGo for Rs 6,831 cr

Indigo: राकेश गंगवाल और उनका परिवार इंडिगो में 3.4% हिस्सेदारी बेच सकते हैं, 6831 करोड़ रुपये में सौदे का दावा

Mon, 26 May 2025 07:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 May 2025 07:52 PM IST
सार

इंटरग्लोब एविएशन के संस्थापकों में एक राकेश गंगवाल और उनका पारिवारिक ट्रस्ट मंगलवार को एयरलाइन में कम से कम 6,831 करोड़ रुपये मूल्य की 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Rakesh Gangwal, family trust likely to sell 3.4 pc stake in IndiGo for Rs 6,831 cr
इंडिगो - फोटो : ANI

विस्तार

इंटरग्लोब एविएशन के संस्थापकों में एक राकेश गंगवाल और उनका पारिवारिक ट्रस्ट मंगलवार को एयरलाइन में कम से कम 6,831 करोड़ रुपये मूल्य की 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इंडिगो के सह-संस्थापक गंगवाल, सह-संस्थापक राहुल भाटिया के साथ तीखे मतभेद के बाद चरणबद्ध तरीके से अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गंगवाल के अलावा, चिन्करपू फैमिली ट्रस्ट, जिसके ट्रस्टी शोभा गंगवाल और डेलावेयर की जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी हैं, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। उन्होंने बताया कि निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और जेपी मॉर्गन इंडिया हिस्सेदारी बिक्री के लिए प्लेसमेंट एजेंट हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में गंगवाल और पारिवारिक ट्रस्ट की इंडिगो में संयुक्त रूप से लगभग 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पीटीआई को मिले टर्म शीट के अनुसार, प्रस्तावित लेनदेन के तहत, जो 27 मई को निष्पादित किया जाएगा, 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर 5,175 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचे जाएंगे। सोमवार कंपनी के शेयर 5,420 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। बिक्री भाव फ्लोर प्राइस की तुलना में 4.5 प्रतिशत कम है। सूत्रों ने बताया कि 1.32 करोड़ शेयरों के बदले कंपनी में करीब 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और न्यूनतम मूल्य के आधार पर पेशकश का आकार करीब 80.3 करोड़ डॉलर या 6,831 करोड़ रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed