फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?

Queen Elizabeth II Wealth: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं? किसे मिलेगी उनकी विरासत?

Fri, 09 Sep 2022 12:06 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 09 Sep 2022 12:06 PM IST
सार

Queen Elizabeth II Wealth: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गईं हैं। फोर्च्यून के अनुसार महरानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे करीब 500 मिलियन डॉलर भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 39,858,975,000 रुपये की संपत्ति छोड़ गईं हैं।

विज्ञापन
Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?
queen elizabeth - फोटो : queen elizabeth

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधान हो गया है। महारानी ने अपने स्कॉटलैंड के बाल्मारोल स्थित आवास पर अंतिम सांस ली है। एलिजाबेथ द्वितीय ने वर्ष 1952 में अपने पिता जार्ज षष्टम की मौत के बाद महज 25 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन की कमान संभाली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के अलावा 15 और देशों की महारानी थी।  किसी भी देश के राजा और रानी के बारे में आम तौर पर यह धारणा होती है कि उनके पास अकूत संपत्ति होती है। आइए जानते हैं ब्रिटेन की महानी अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं हैं? आइए जानते हैं इस संपत्ति का वारिस कौन है?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गईं हैं। फोर्च्यून के अनुसार महरानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे करीब 500 मिलियन डॉलर भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 39,858,975,000 रुपये की संपत्ति छोड़ गईं हैं। अब ये संपत्ति उनकी मौत के बाद ब्रिटेन के महाराजा बने प्रिंस चार्ल्स को  विरासत में मिलेगी।

विज्ञापन

Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया

क्या हैं ब्रिटेन के राजघराने की आमदनी का जरिया?

ब्रिटेन के शाही परिवार की आमदनी का मुख्य जरिया करदाताओं से होने वाली आय है। इसे सॉवरेन ग्रांड कहा जाता है। इसे वार्षिक आधार पर शाही परिवार को दिया जाता है। इस ग्रांट की शुरुआत किंग जाॅर्ज III के समय में हुई थी। उन्होंने संसद में एक समझौते के तहत इस ग्रांट की व्यवस्था की थी। इस समझौते को ब्रिटेन के इतिहास में सिविल लिस्ट के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2012 में इसे सोवरेल ग्रांट से बदल दिया गया।

Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ के बाद किसे जाएगा कोहिनूर से सजा ताज। - फोटो : Social Media

86 मिलियन पाउंड है सॉवरेन ग्रांट की राशि

वर्ष 2021 और 2022 में सॉवरेन ग्रांट की राशि 86 मिलियन पाउंड से अधिक तय की गई थी। इस राशि को रानी की आधिकारिक यात्रा, संपत्ति के रख-रखाव और रानी के घर बकिंघम पैलेज के रख-रखाव की लागत के लिए आवंटित की जाती है।

विज्ञापन

Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?
Buckingham palace

राजघराने की कुल अचल संपत्ति कितनी है?

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ब्रिटेन की राजशाही परिवार के पास वर्ष 2021 तक करीब 28 बिलियन डॉलर की अचल संपत्ति थी, जिसे बेचा नहीं जा सकता। इन संपत्ति में शामिल द क्राउन एस्टेट की कीमत 19.5 बिलियन डॉलर है। जबकि बकिंघम पैलेस की कीमत 4.9 बिलियन डॉलर, द डची ऑफ कार्नवाल की 1.3 बिलियन डॉलर, द डची ऑफ लैंकेस्टर 748 मिलियन डॉलर, केसिंगटन पैलेस की 630 मिलियन डॉलर और स्कॉटलैंड के क्राउन एस्टेट की कीमत 592 मिलियन डॉलर है। 

Queen Elizabeth II Wealth: How much wealth did Queen Elizabeth II leave behind? Who will get his legacy?
रानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media

महारानी की व्यक्तिगत संपत्ति 500 मिलियन डॉलर से अधिक थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महारानी ने अपने निवेश, ज्वेलरी, कला संग्रह और रियल एस्टेट हाल्डिंग्स से लगभग 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की थी। उनकी मृत्यु के बाद अब इस संपत्ति को उनके बेटे और ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स को सौंप दी जाएगी। महरानी की मौत के बाद प्रिंस चार्ल्स स्वतः ही ब्रिटेन के महाराजा घोषित हो गए हैं। इसके अलावे वे ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड समेत 15 अन्य देशों के भी प्रमुख होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed