फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Qualcomm CEO, India AI Summit 2026, global AI revolution, mobile internet, Focus on semiconductor ecosystem

AI Summit: 'मोबाइल-इंटरनेट के बाद भारत में अब एआई क्रांति की बारी', क्वालकॉम के सीईओ अमोन बोले- यही सही समय है

Wed, 18 Feb 2026 08:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Feb 2026 08:03 PM IST
सार

क्वालकॉम के सीईओ ने दावा किया है कि भारत मोबाइल इंटरनेट की तरह एआई के मामले में भी दुनिया का नेतृत्व करेगा। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल हब बनने की ओर भारत।

विज्ञापन
Qualcomm CEO, India AI Summit 2026, global AI revolution, mobile internet, Focus on semiconductor ecosystem
एआई शिखर सम्मेलन - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने जिस तरह दुनिया को पीछे छोड़ते हुए मोबाइल इंटरनेट और स्मार्टफोन क्रांति की अगुवाई की, ठीक वही इतिहास अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के मामले में दोहराया जाने वाला है। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के सीईओ और प्रेसिडेंट क्रिस्टियानो अमोन ने यह दावा किया है। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान एक बातचीत में उन्होंने भारतीय बाजार के लिए एक बड़ा विजन रखते हुए साफ-साफ कहा, "भारत के लिए यही सही समय है"। अमोन का यह बयान केवल एक भविष्यवाणी नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के मामले में वैश्विक मंच पर के भारत के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।

विज्ञापन


स्मार्टफोन की तरह एआई में भी 'लीपफ्रॉग' करेगा भारत
अमोन ने भारत की तकनीक अपनाने की क्षमता का विश्लेषण करते हुए कहा, "भारत मोबाइल इंटरनेट की बात करें तो इस मामले में भारत छलांग लगाने में बहुत बेहतर था। जैसे ही देश में स्मार्टफोन और मोबाइल ब्रॉडबैंड की क्रांति हुई, भारत ने इंटरनेट के भविष्य में सीधी छलांग लगा दी। मुझे लगता है कि एआई के मामले में भी ठीक ऐसा ही होने वाला है, खासकर अब जब एआई हर जगह मौजूद होने जा रहा है।"
विज्ञापन


ग्लोबल फुटप्रिंट और अफोर्डेबल डिवाइसेज
बिजनेस के लिहाज से सबसे अहम बात यह है कि क्वालकॉम भारत के मैन्युफैक्चरिंग एम्बिशन को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़कर देख रहा है। अमोन ने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में निवेश की भारत की महत्वाकांक्षा न केवल घरेलू बाजार के लिए, बल्कि अन्य देशों के लिए भी किफायती उपकरणों के बड़े पैमाने पर उत्पादन का अवसर पैदा करती है। उन्होंने कहा, "हम भारत में इस इकोसिस्टम को जीवंत बनाने और इसे वैश्विक पदचिह्न  हासिल करने में मदद करने के लिए अपना योगदान देने जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम सेगमेंट में क्वालकॉम का दबदबा
भारतीय बाजार में क्वालकॉम की पकड़ कितनी मजबूत है, यह आंकड़ों से समझा जा सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के अनुसार, क्वालकॉम 34% हिस्सेदारी के साथ भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे आगे है।


सिर्फ फोन नहीं, कारों और पीसी में भी एआई
अमोन ने भविष्य की रूपरेखा बताते हुए कहा कि एआई का अगला अध्याय कंप्यूटिंग को हर डिवाइस तक ले जाने का है। कंपनी एआई स्मार्टफोन, नए पर्सनल एआई डिवाइस, कारों, पीसी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में एआई के विस्तार को लेकर बेहद उत्साहित है। उनका मानना है कि एआई तकनीकी परिदृश्य में जो 'डिस्ट्रप्शन' ला रहा है, वह भारत में नए खिलाड़ियों के लिए अवसर पैदा करेगा। क्वालकॉम सीईओ का यह बयान बताता है कि वैश्विक कंपनियां अब भारत को केवल एक उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एआई और हार्डवेयर के एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक के रूप में देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed