फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests Against Turkey's Erdogan Intensify Over Istanbul Mayor's Arrest

Turkiye: इस्तांबुल में एर्दोआन के खिलाफ बढ़ा जनाक्रोश, मेयर इमामोग्लू की गिरफ्तारी पर लाखों का प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 09:07 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 22 Mar 2025 09:07 AM IST
सार

Turkiye: तुर्किए में विपक्षी मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार देर रात इस्तांबुल में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब क्या हालात हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Protests Against Turkey's Erdogan Intensify Over Istanbul Mayor's Arrest
तुर्किए में विरोध प्रद - फोटो : PTI

विस्तार

तुर्किए में विपक्षी मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार देर रात इस्तांबुल में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह लगातार तीसरी रात थी जब लोग इमामोग्लू, जो एर्दोआन के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं, के समर्थन में एकजुट हुए। माना जा रहा है कि यह तुर्किए में एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।

विज्ञापन


देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाली सीएचपी के प्रमुख विपक्षी नेता ओजगुर ओजेल ने इस्तांबुल सिटी हॉल के सामने मौजूद विशाल जनसमूह को बताया कि "300,000 लोग" प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "यह कोई सीएचपी रैली नहीं है, यहां सभी दलों के लोग हैं और वे मेयर इमामोग्लू के साथ एकजुटता दिखाने और लोकतंत्र के लिए खड़े होने आए हैं।" उनके भाषण के दौरान जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भाषण सुना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tesla Musk Row: 'एलन मस्क ने टेस्ला की प्रतिष्ठा नष्ट कर दी', कंपनी के निवेशक ने की नया सीईओ चुनने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


एर्दोआन "न्यायपालिका को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके इमामोग्लू की बांह मरोड़ने और इस इमारत पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम इसे सरकार के नियुक्त ट्रस्टी को नहीं सौंपेंगे!" उन्होंने यह बात चिल्लाते हुए कही। एएफपी के दो संवाददाताओं के अनुसार, जब वे बोल रहे थे, उसी समय विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़पें शुरू हो गईं। जिसमें दंगा पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाईं, जिनमें से दोनों के पैर में गोली लगी।

एएफपी संवाददाता और विपक्षी दल के हल्क टीवी ने बताया कि अंकारा और पश्चिमी तटीय शहर इजमिर में भी झड़पें हुईं, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस छोड़ी। इस्तांबुल में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, "चुप मत रहो, नहीं तो अगली बारी तुम्हारी होगी।" प्रदर्शनकारियों ने सूर्यास्त के समय एकत्रित होकर नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लहराईं। इन तख्तियों पर  लिखा था: "डरो मत, लोग यहां हैं!" और "कानून, अधिकार, न्याय" भी।

ये भी पढ़ें: Heathrow Airport: आग की वजह से लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा बंद, लाखों यात्री परेशान; एयर इंडिया ने कही यह बात


56 वर्षीय नेक्ला, जो सिर पर स्कार्फ बांधे हुए थीं, ने एएफपी को बताया, "हम जबरदस्ती सड़कों पर नहीं उतरे। हम एर्दोआन की वजह से यहां हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इमामोग्लू के बारे में लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं करती। उनके जितना ईमानदार कोई आदमी नहीं है।"

शुक्रवार के प्रदर्शन के दौरान 97 लोगों को किया गया गिरफ्तार

एक्स पर एक पोस्ट में, आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि शुक्रवार के प्रदर्शनों के दौरान 97 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। मेयर की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब कुछ ही दिन पहले इमामोग्लू को 2028 के राष्ट्रपति पद की दौड़ में औपचारिक रूप से सीएचपी का उम्मीदवार घोषित किया जाना था। एएफपी की गणना के अनुसार, विरोध प्रदर्शन इस्तांबुल से तेजी से तुर्की के 81 प्रांतों में से कम से कम 40 तक फैल गया। सीएचपी के ओजेल ने देश भर के लोगों से प्रदर्शन करने का आग्रह किया, तो एर्दोआन ने जवाब दिया, "तुर्की सड़क पर आतंक के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा।"

अंकारा और इजमिर में भी विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

शुक्रवार को अधिकारियों ने अंकारा और इजमिर में भी विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस्तांबुल रैली से पहले, उन्होंने गलाटा ब्रिज और अतातुर्क ब्रिज सहित सिटी हॉल तक पहुँचने के मुख्य मार्गों को बंद कर दिया। तुर्की मीडिया के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने इस्तांबुल और अंकारा में प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां और आंसूगैस चलाईं, जहां कम से कम 88 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed