{"_id":"668bb7ab415d0a057f02a4b0","slug":"prominent-indian-businessman-ram-buxani-dies-at-83-in-uae-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Buxani Dies in UAE: दिग्गज भारतीय कारोबारी राम बक्सानी का यूएई में निधन, आईटीएल कॉसमॉस समूह के थे चेयरमैन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ram Buxani Dies in UAE: दिग्गज भारतीय कारोबारी राम बक्सानी का यूएई में निधन, आईटीएल कॉसमॉस समूह के थे चेयरमैन
Mon, 08 Jul 2024 03:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:26 PM IST
सार
Ram Buxani Dies in UAE: यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के चेयरमैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बक्सानी उनके निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक, एक आदर्श और एक संरक्षक खो दिया है। बक्सानी ने यूएई में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। वह उन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे, जो यूएई को अपना घर कहते हैं।
विज्ञापन
राम बक्सानी
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रमुख भारतीय व्यवसायी राम बक्सानी का 83 वर्ष की उम्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को निधन हो गया। यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने आईटीएल कॉसमॉस समूह के चेयरमैन के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से समुदाय ने एक मार्गदर्शक, एक आदर्श और एक संरक्षक खो दिया है। बक्सानी ने यूएई में भारतीय समुदाय को गौरवान्वित किया है। वह उन भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे, जो यूएई को अपना घर कहते हैं।’’
विज्ञापन
बक्सानी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बक्सानी की मौत का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार वह अपने बाथरूम में गिर गए थे।
विज्ञापन