फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   private jets booked by BJP for lok sabha elections 2019 campaigning

लोकसभा चुनाव 2019: इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा, प्रचार के लिए किया ये काम

Tue, 16 Apr 2019 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Apr 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
private jets booked by BJP for lok sabha elections 2019 campaigning

डिजिटल प्लेटफॉर्म तो चुनावी जंग का मैदान बन ही चुके हैं, आसमान भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां, मोटरसाइकिलें और बाकी वाहनों के साथ-साथ हेलिकॉप्टर के माध्यम से आसमान में भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करवाने में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने तीन महीने पहले ही प्रचार के लिए करीब 60 फीसदी हेलिकॉप्टर की बुकिंग करवा ली थी। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे पता चला है कि भाजपा ने प्रचार के लिए 20 प्राइवेट जेट और 30 हैलिकॉप्टर बुक किए हैं, जो कांग्रेस के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया को हथियार की तरह किया था इस्तेमाल 

मतदाताओं को रिझाने और अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए सभी राजनीतिक दल कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। लाउडस्पीकर, पोस्टर और कार्यकर्ताओं की रैलियों पर लड़े जाने वाले चुनाव अब केवल यहीं तक सीमित नहीं रह गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल किया था और विपक्ष को नेस्तनाबूत करने में सफलता भी पाई थी। 

विज्ञापन

इनको हो रहा है सबसे ज्यादा लाभ

चुनाव के चलते अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को हो रहा है, तो वो हैं हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करने वाली कंपनियां। सामान्यत: घंटों के हिसाब से बुक होने वाले हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन पूरे चुनावी सीजन के लिए बुक हो चुके हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जिस तरह से इस बार हेलिकॉप्टर बुकिंग हुई है वैसे पहले कभी नहीं हुई। हेलिकॉप्टरों की सीमित संख्या ने इस दौड़ को और तेज किया है ताकि विपक्षी दलों की गति को धीमा किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

private jets booked by BJP for lok sabha elections 2019 campaigning

इतना होता है खर्च

बता दें कि प्रचार के लिए एयरक्राफ्ट 45 दिनों के लिए बुक किए गए हैं और एक घंटे के लिए एक एयरक्राफ्ट की कीमत 5700 डॉलर है। वहीं एक घंटे के लिए किराए पर लिए गए चॉपर की कीमत 7200 डॉलर है। 

इनके पास हैं देश के सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर

देश में सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर पवन हंस के पास हैं तो दूसरे नंबर पर ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प है। निजी जेट कंपनियों में क्लब वन एयर और ताज एयर जैसी कंपनियां भी हेलिकॉप्टर रखती हैं। कंपनियों का मानना है कि उन्हें लीज पर बाहर से छोटे हेलिकॉप्टर और चॉपर भी मंगाने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed