फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Principal Economic Adviser Sanjeev Sanyal Harassed By Vodafone Idea Customer Care Received Threat Call

ये कैसा रवैया: वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार को वोडाफोन-आइडिया ने दी धमकी, जानिए पूरा मामला

Thu, 09 Sep 2021 12:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 09 Sep 2021 12:25 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल को वोडाफोन आइडिया से भुगतान न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली।

विज्ञापन
Principal Economic Adviser Sanjeev Sanyal Harassed By Vodafone Idea Customer Care Received Threat Call
vodafone idea - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल को दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया से भुगतान न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी सान्याल ने ट्वीट कर दी। सान्याल ने कहा कि वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर से किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी में अपना अपना नंबर पोर्ट करने के बाद बकाया भुगतान करने के लिए उन्हें धमकी भरे कॉल आए। हालांकि वोडाफोन आइडिया ने कहा कि मामले को सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि संजीव सान्याल ने कुछ समय पहले अपना वोडाफोन आइडिया का सिम किसी और कंपनी में पोर्ट किया था, जिसके बाद से ही उन्हें वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर से धमकी मिलनी शुरू हुई। दूरसंचार कंपनी उनसे बकाया पेमेंट मांग रही थी। हालांकि सान्याल का कहना है कि उनके ऊपर एक रुपये के पेमेंट का भी बकाया नहीं है।
विज्ञापन


ट्राई और टेलीकॉम मंत्रालय का लेंगे सहारा 
इस संदर्भ में सान्याल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्हें हर दिन वोडाफोन आइडिया कस्टमर केयर से फोन आता है। सान्याल ने अपने ट्वीट में वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर को भी टैग किया। उन्होंने लिखा कि वे इसके खिलाफ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) और टेलीकॉम मंत्रालय का सहारा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सान्याल के अनुसार, उनको जो फोन कॉल आते हैं, उसके जरिए बुहत ही बुरे तरीके से व्यवहार किया जाता है। यह एक तरह से धमकी वाला कॉल होता है। उन्हें पेमेंट नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। आगे उन्होंने आम लोगों की दिक्कतें समझते हुए कहा कि इस तरह के फोन कॉल से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आम लोगों को दूरसंचार कंपनियां किस तरह से डराती होंगी। 


कितने पैसों का है मामला?
वित्त मंत्रालय के प्रधान आर्थिक सलाहकार ने आगे बताया कि हर बार कंपनी की मांग अलग होती है। कंपनी अपने मूड के हिसाब से कभी उनसे 938 रुपये मांगती है, तो कभी 146 रुपये की पेमेंट के लिए कॉल किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह वोडाफोन आइडिया के आंतरिक सिस्टम की खामियां हैं या फिर यह एक स्कैम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed