फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Possibility of interim trade deal between India, US by June 25: Sources

India-US Trade: भारत-अमेरिका के बीच 25 जून तक हो सकता है अंतरिम व्यापार समझौता, सूत्र बोले- बातचीत पटरी पर

Wed, 28 May 2025 12:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 May 2025 12:36 PM IST
सार

India-US Trade: भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर विचार कर रहे हैं क्योंकि भारत पर अमेरिका का 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ इस साल 9 जुलाई तक निलंबित है। इसे अमेरिका ने 2 अप्रैल को लगाया था।

विज्ञापन
Possibility of interim trade deal between India, US by June 25: Sources
नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच 25 जून तक एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। इसके लिए अमेरिकी अधिकारियों का एक दल व्यापार वार्ता के लिए अगले महीने भारत आ सकता है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दोनों देश 25 जून तक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "बातचीत आगे बढ़ रही है। चीजें पटरी पर हैं।"

विज्ञापन


इस बीच, भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने पिछले सप्ताह अपनी चार दिवसीय वाशिंगटन यात्रा पूरी की। उन्होंने प्रस्तावित समझौते पर अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ बातचीत की। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे। अपनी यात्रा के दौरान वे अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से दो बार मिले।

विज्ञापन

26% की जवाबी अमेरिकी टैरिफ फिलहाल 9 जुलाई तक है निलंबित

दोनों पक्ष प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहली किस्त से पहले अंतरिम व्यापार समझौते पर विचार कर रहे हैं। भारत पर अमेरिका का 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ इस साल 9 जुलाई तक निलंबित है। इसे अमेरिका ने 2 अप्रैल को लगाया था। हालांकि, भारतीय सामानों पर अब भी अमेरिका की आरे से लगाया गया 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली अंतरिम व्यापार समझौते में अमेरिका पर घरेलू वस्तुओं पर 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ से पूर्ण छूट के लिए दबाव डाल रही है। दोनों देशों ने प्रस्तावित बीटीए के पहले चरण को इस वर्ष के अंत (सितंबर-अक्तूबर) तक पूरा करने की समय-सीमा तय की है।

अमेरिका लगातार चौथे साल 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

अमेरिका लगातार चौथे साल 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रह। इसका द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत, आयात में 6.22 प्रतिशत और देश के कुल वस्तु व्यापार में 10.73 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed