फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Policybazaar IT systems breached, Company Says no customer data exposed

Policybazaar: पॉलिसी बाजार का आईटी सिस्टम हुआ हैक, कंपनी ने ग्राहकों से कहा- आपलोगों का डाटा सुरक्षित

Mon, 25 Jul 2022 09:30 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Jul 2022 09:30 AM IST
सार

बीमा एग्रीगेटर कंपनी पॉलिसी बाजार का आईटी सिस्टम हैक हो गया है। पॉलिसी बाजार की मूल कंपनी PB Fintech ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Policybazaar IT systems breached, Company Says no customer data exposed
पॉलिसी बाजार - फोटो : Social media

विस्तार

बीमा एग्रीगेटर कंपनी पॉलिसी बाजार का आईटी सिस्टम हैक हो गया है। पॉलिसी बाजार की मूल कंपनी PB Fintech ने इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि पॉलिसी बाजार ने 19 जुलाई को अपने आईटी सिस्टम के एक हिस्से में कुछ गड़बड़ी की शिकायत पाई थी जो कि अवैध और अनधिकृत पहुंच के अधीन हैं। इस गड़बड़ी को लगभग ठीक कर दी गई है। कंपनी ने कहा कि इस मामले में पॉलिसी बाजार ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और कानून के मुताबिक कार्रवाई भी की जा रही है।  हालांकि, कंपनी ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिया है कि उनके डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

विज्ञापन


कंपनी ने ग्राहकों को दिया भरोसा
कंपनी ने कहा कि हम विस्तृत समीक्षा करने की प्रक्रिया में हैं। अब तक की समीक्षा में यह पाया गया है कि ग्राहकों के डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। कंपनी ने आगे कहा कि पॉलिसी बाजार ने हमेशा अपने सिस्टम की सुरक्षा और अखंडता को प्राथमिकता दी है और ग्राहक डाटा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। हम लागू कानूनों के अनुसार इस पर और अपडेट जारी करेंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में शेयर में गिरावट का सामना कर रही है पॉलिसी बाजार
रिकॉर्ड के लिए, पीबी फिनटेक के स्वामित्व वाली ऑनलाइन बीमा सेवा प्रदाता पॉलिसी बाजार ने 15 नवंबर, 2021 को बीएसई पर 17.35 प्रतिशत के प्रीमियम पर सूचीबद्ध किया था। यह 1,470 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कई अन्य सूचीबद्ध कंपनियों की तरह, इसे भी शेयर की कीमत में गिरावट का सामना करना पड़ा है और वर्तमान में यह 522 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed