फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Narendra Modi addressed business Forum Leaders dialogue in south Africa on brics

BRICS: ‘जल्द ही पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’ बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में बोले PM मोदी

Wed, 23 Aug 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 06:04 AM IST
सार

बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जोर दिया कि भारत में व्यापार करने में आसानी रैंकिंग में सुधार किया है। उन्होंने वहां के व्यवसायों को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed business Forum Leaders dialogue in south Africa on brics
PM Modi. - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाला है। भारत आने वाले कुछ सालों में विकास का इंजन बनने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

पढ़िए, यूपीआई सहित तमामत मुद्दों पर क्या बोले पीएम मोदी
बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जोर दिया कि भारत में व्यापार करने में आसानी रैंकिंग में सुधार किया है। उन्होंने वहां के व्यवसायों को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यूपीआई आज भारत में रहेड़ी-पटरी वालों से लेकर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में हो रहा है। यूएई, सिंगापुर और फ्रांस जैसे देश भी अब यूपीआई से जुड़ रहे हैं। ब्रिक्स देशों में यूपीआई के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं। ब्राजील, रूस, भारत और चीन और दक्षिण अफ्रीका मिलकर वैश्विक कल्याण और ग्लोबल साउथ में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल है लेकिन भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

विज्ञापन

वित्तीय समावेशन में भारत की लंबी छलांग
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हमने मिशन मोड में सुधार किए हैं। इस वजह से भारत में व्यापार करने में सुलभता आई है। नई दिल्ली ने रक्षा और अंतरिक्ष जैसे अहम क्षेत्र भी निजी निवेश के लिए खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नवीकरणीय प्रौद्योगिकी के लिए बड़ा बाजार तैयार होगा। भारत ने वित्तीय समावेशन में लंबी छलांग लगाई है। इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण महिलाओं को हुआ है। पीएम मोदी का कहना है कि भारत में बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है। यह भविष्य के नए भारत की मजबूत नींव तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात पर संशय
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक को लेकर संशय बना हुआ है। दोनों नेताओं की मुलाकात पर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के द्विपक्षीय बैठकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

द. अफ्रीका के राष्ट्रपति ने किया संबोधित
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मंगलवार को सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं में जो बदलाव हुए हैं, उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था के आकार को बदलने के लिए बहुत किया है। राष्ट्रपति रामाफोसा ने आगे कहा कि हमें वैश्विक वित्तीय संस्थानों में मौलिक सुधार की आवश्यकता है, जिससे वे विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के खिलाफ और अधिक चुस्त हो सकें। उन्होंने कहा कि अपने गठन के बाद से एनडीबी (ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित बैंक) ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं में बिना किसी शर्त के बुनियादी ढांचे और सतत विकास के लिए संसाधन जुटाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।


स्वामीनारायण मंदिर की 3डी छवि दिखाई जाएगी 
भारतीय समुदाय पीएम मोदी को जोहानिसबर्ग में बन रहे स्वामीनारायण मंदिर की 3डी छवि दिखाएगा। मंदिर 2025 तक पूरा हो जाएगा, जो अफ्रीका में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed