फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi Japan visit meet with NEC Chairman discuss cooperation in smart cities and education in India

PM Modi In Japan: जापान के बड़े व्यापारी नेताओं से मिले प्रधानमंत्री मोदी, भारत में निवेश समेत इन अहम मुद्दों पर चर्चा

Mon, 23 May 2022 12:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 23 May 2022 12:57 PM IST
सार

PM Modi Meet With NEC Chairman In Tokyo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान एनईसी अध्यक्ष ने भारत में स्मार्ट शहरों को समर्थन करने के तरीकों पर चर्चा की और कहा कि एनईसी की शिक्षा के क्षेत्र में भारत में योगदान करने की योजना है। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
PM Modi Japan visit meet with NEC Chairman discuss cooperation in smart cities and education in India
जापान में व्यापारी नेताओं से मिले पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो में जापानी मल्टीनेशनल कंपनी एनईसी कॉर्पोरेशन नोबुहिरो एंडो के अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों के बीच भारत में स्मार्ट शहरों और शिक्षा में सहयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने जापान के कारोबारी नेताओं के साथ गोल मेज बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि प्रधानमंत्री 24 मई को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पीएम किशिदा के साथ बैठक दोनों नेताओं को मार्च में आयोजित 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन से अपनी बातचीत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन


कारोबारियों के साथ गोल मेज बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में जापान के बड़े कारोबारी नेताओं के साथ गोल मेज बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पीएम मोदी जापान की टॉप-30 कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों से मिले। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारी नेताओं को व्यापार को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए हालिया सुधार कार्यों के बारे में अवगत कराया। के लिए भारत द्वारा किए गए हालिया सुधारों के बारे में जापानी व्यापार जगत के नेताओं को अवगत कराया और उन्हें 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


एनईसी चीफ ने की पीएम मोदी की तारीफ 
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि चर्चा के दौरान एनईसी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास क्षमताओं को आगे बढ़ाने के मजबूत इरादे हैं। मोदी के साथ बैठक के दौरान उन्होंने भारत में स्मार्ट शहरों को समर्थन करने के तरीकों पर चर्चा की और कहा कि एनईसी की शिक्षा के क्षेत्र में भारत में योगदान करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसामु सुजूकी के साथ निवेश पर चर्चा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी से भी मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनें के बीच भारत में निवेश, नवाचार, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और रीसाइक्लिंग केंद्रों में अवसरों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि ओसामु सुजुकी के साथ एक बैठक में पीएम मोदी ने भारत के मोटर वाहन उद्योग में सुजुकी की परिवर्तनकारी भूमिका की सराहना की।

भारत में बड़ा निवेश करेगी सुजूकी 
बता दें कि इस साल मार्च में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने घोषणा की थी कि वह गुजरात में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) और बैटरी के स्थानीय निर्माण के लिए 2026 तक लगभग 150 अरब येन (लगभग 10,445 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड (एसएमजी) 2026 तक एसएमजी के मौजूदा संयंत्र की भूमि पर बीईवी बैटरी के लिए एक संयंत्र के निर्माण के लिए 7,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। साथ ही, एसएमजी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 3,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 


टेक्सटाइट सेक्टर को बूस्ट देने की पहल
सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन से भी मुलाकात कर लंबी बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने जापान में कपड़ों के बड़े ब्रांड यूनिक्लो के सीईओ के साथ बैठक कर भारत में टेक्सटाइल विर्निमाण के क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूनिक्लो सीईओ तदाशी यनाई के बीच मुलाकात भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को बूस्ट देने वाली साबित होगी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बैठक के दौरान मोदी ने यनाई को भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर को और मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम-मित्र योजना में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। यनाई ने भारत के लोगों के उद्यमशीलता के उत्साह की जमकर सराहना की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed