फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi inaugurates Bharat Tex-2024, India's largest textiles event

Bharat Tex: पीएम मोदी ने कपड़ा क्षेत्र को हरसंभव सहयोग का वादा किया, भारत टेक्स को किया संबोधित

Mon, 26 Feb 2024 01:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Feb 2024 01:59 PM IST
सार

Bharat Tex: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए सरकार बहुत व्यापक स्तर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
PM Modi inaugurates Bharat Tex-2024, India's largest textiles event
पीएम मोदी। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कपड़ा क्षेत्र को पूरा सहयोग देने का वादा किया और साथ ही इस बात पर बल दिया कि यह क्षेत्र 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत 2047 में आजादी के सौ साल पूरे करेगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत टेक्स 2024’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए सरकार बहुत व्यापक स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन


‘भारत टेक्स’ देश में आयोजित सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। मोदी ने कहा, “हमने अगले 25 साल में भारत को विकसित राष्ट्र में बदलने का संकल्प लिया है। विकसित भारत के चार महत्वपूर्ण स्तंभ- गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं। विशेष रूप से, भारत का कपड़ा क्षेत्र इन सभी स्तंभों से जुड़ा हुआ है। इसलिए ‘भारत टेक्स’ जैसा आयोजन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।” उन्होंने कहा कि 2014 में भारत के कपड़ा बाजार का मूल्यांकन सात लाख करोड़ रुपये से भी कम था जबकि अब यह 12 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल धागा, कपड़े और परिधान के उत्पादन में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार का कपड़ा क्षेत्र में गुणवत्ता नियंत्रण पर पूरा ध्यान है। मोदी ने कहा, “हमारी सरकार आपके सभी प्रयासों में आपका सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” ‘भारत टेक्स 2024’ में कपड़ा छात्र, बुनकर, कारीगर और कपड़ा श्रमिकों के अलावा नीति निर्माता और वैश्विक सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शक, 100 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक खरीदार और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed