फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm kisan samman nidhi yojana latest update farmers 10th installment on new year 1 January 2022

PM Kisan: किसानों को मिलेगा नए साल का तोहफा, इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त

Mon, 27 Dec 2021 04:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Dec 2021 04:10 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Latest Update: केंद्र सरकार देश के किसानों को नया साल का तोहफा देने वाली है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 1 जनवरी 2022 को किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana latest update farmers 10th installment on new year 1 January 2022
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार देश के किसानों को नया साल का तोहफा देने वाली है। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार 1 जनवरी 2022 को किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ट्रांसफर करेंगे पैसा
रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार ने घोषणा कर दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे के करीब पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। हालांकि, इस दौरान इस बात पर विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है कि किसान 1 जनवरी से पहले अपने खाते की ई-केवाईसी जरूर करा लें। ऐसा न कराने पर उनके खाते में पैसा नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन


अपनी ई-केवाईसी ऐसे करें पूरी 
इस ई-केवाईसी प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर E-KYC का विकल्प चुनना होता है। फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अब दर्ज मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद एक और आधार ओटीपी आएगा। आधार ओटीपी दर्ज करने के बाद ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11.37 करोड़ किसानों को मिलेगी राशि
पीएम किसान योजना के तहत अब तक केंद्र सरकार भारत के 11.37 करोड़ किसानों के खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपये भेज चुकी है। सरकार ने योजना की 9वीं किश्त पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को भेजी थी। गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत देशभर के किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। 


क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना ?
यह योजना सरकार की किसानों के लिए महत्वकांक्षी वित्तीय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत किसान को साल भर में तीन किस्तों में कुल 6000 रूपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं। यानी की हर में किस्त 2000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन छोटे किसानों के दिया जाता है जो 2 हेक्टेयर जमीन के मालिक है।

इस तरह चेक करें अपना स्टेटस
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। 
- फिर 'Get Report' ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। 
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed