{"_id":"63b848f828299174b57ad1d2","slug":"piyush-goyal-launches-bureau-of-indian-standards-bis-action-plan-on-the-76th-foundation-day-of-bis","type":"story","status":"publish","title_hn":"BIS Foundation Day: पीयूष गोयल बोले- ब्रांड इंडिया को वर्ल्ड लीडर बनाने में बीआईएस अहम, एक्शन प्लान लॉन्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
BIS Foundation Day: पीयूष गोयल बोले- ब्रांड इंडिया को वर्ल्ड लीडर बनाने में बीआईएस अहम, एक्शन प्लान लॉन्च
Fri, 06 Jan 2023 09:52 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 76वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संस्थान का एक्शन प्लान लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि ब्रांड इंडिया को वैश्विक स्तर पर लीडर के रूप में उभारने में बीआईएस महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
# बीआईएस ने चीन का अवैध खिलौना बेच रहे कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान
वहीं बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि, "भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों और मॉल में खिलौनों की दुकानों पर देशव्यापी छापेमारी की है। घटिया खिलौनों की जांच के लिए इस महीने छापेमारी जारी रहेगी।" उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान बीआईएस को चीन में बने घटिया खिलौने मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चीन से भारत में घटिया खिलौनों की तस्करी में कुछ तत्व शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक भी चीनी कंपनी के पास चीन से भारत में खिलौने निर्यात करने का लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन