फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   photo of lord Ganesh printed on currency of Indonesia which is muslim country

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट में छपी है गणपति की तस्वीर, ये है रहस्य

Mon, 02 Sep 2019 10:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Sep 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
photo of lord Ganesh printed on currency of Indonesia which is muslim country

आज से गणेश चतुर्थी का महापर्व शुरू हो गया है। देशभर में गणपति का स्वागत धूमधाम से किया जा रहा है। चाहे बात महाराष्ट्र की करें या फिर दिल्ली की, हर कोई गणेश चतुर्थी के पहले दिन काफी खुश दिखाई दे रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो कुछ ही लोगों को पता है। दुनिया में मुस्लिम आबादी वाला एक ऐसा देश है जहां गणेश जी की तस्वीर नोट पर छपी है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट में छपी है तस्वीर

इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट पर गणपति की तस्वीर की खासियत

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड गुम होने पर कैसे करें ऑनलाइन प्रिंट? 50 रुपये में हो जाएगा सारा काम


नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापने का कारण

दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed