फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pets Allowed in Akasa Air: Now 'Pets' passengers will be able to travel with 'Pets', this is the reason

Pets Allowed in Akasa Air: अब ‘पालतू जानवर’ के साथ सफर कर सकेंगे ‘अकासा’ के यात्री, ये है कारण

Thu, 06 Oct 2022 03:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 06 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

Pets Allowed in Akasa Air: अकासा एयर की ओर से कहा गया है कि वह नवंबर महीने से विमान यात्राओं के दौरान ग्राहकों को पालतू जानवर (कुत्ते और बिल्लियां) ले जाने की भी इजाजत देगी। आकासा एयर के कोफाउंडर और चीफ मार्केटिंग एंड एक्सपीरिशंस ऑफिसर बेलसन कॉटिन्हो ने कहा है कि नवंबर महीने से यात्री अपने पालतू जानवर के साथ भी सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Pets Allowed in Akasa Air: Now 'Pets' passengers will be able to travel with 'Pets', this is the reason
अकासा - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

भारत की नवीनतम एयरलाइन अकासा एयर ने बीते सात जुलाई को देश में हवाई सेवाओं की शुरुआत की थी। विमानन कंपनी ने अब यह घोषणा की है कि वह नवंबर महीने से अपने यात्रियों के साथ उनके पालतू कुत्ते और बिल्लियों को भी ऑनबोर्ड होने की सुविधा देगी।

विज्ञापन

कपंनी की ओर से यह भी कहा गया है कि वह नवंबर महीने से विमान यात्राओं के दौरान ग्राहकों को पालतू जानवर (कुत्ते और बिल्लियां) ले जाने की भी इजाजत देगी। अकासा एयर के कोफाउंडर और चीफ मार्केटिंग एंड एक्सपीरिशंस ऑफिसर बेलसन कॉटिन्हो ने कहा है कि नवंबर महीने से यात्री अपने पालतू जानवर के साथ भी सफर कर सकेंगे। इससे जुड़ी बुकिंग 15 अक्तूबर से की जा सकेंगी। उन्होंने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य ग्राहकों को समावेशी यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। 

विज्ञापन


वहीं, कंपनी के सीईओ विनय दुबे ने कहा है कि कंपनी पूंजीगत रूप से सुदृढ़ है और 60 दिनों से इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश और संतुष्ट हैं। फिलहाल कंपनी के पास छह विमानों का काफिला है और अगले वर्ष मार्च तक इसकी संख्या 18 तक पहुंचने की उम्मीद है। अकासा एयर वर्तमान में रोजाना 30 फ्लाइट्स का संचालन कर रही है। वह शुक्रवार से देश की राजधानी दिल्ली से भी अपनी सेवाएं शुरू कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अकासा एयर के सीईओ दुबे ने कहा कि एयरलाइन अपने प्लान के मुताबिक ‘ऑन ट्रैक’ है। कंपनी का अब तक का प्रदर्शन संतोषजनक है। विमानन कंपनी ने 72 बोईंग 737 मैक्स प्लेन्स भी आर्डर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed