फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petroleum minister dharmendra pradhan on petrol diesel prices in India

विपक्ष ने पूछा- राम के देश में कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए जवाब में सरकार ने क्या कहा

Thu, 11 Feb 2021 01:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 11 Feb 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
petroleum minister dharmendra pradhan on petrol diesel prices in India
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock

आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। आसमान छूती तेल कीमतों से जनता भी परेशान है। तेल महंगा होने का मामला राज्यसभा में भी उठा। इस संदर्भ में प्रश्नकाल में समाजवादी पार्टी सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने पूछा कि, 'सीता माता के देश नेपाल और रावण के देश श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल सस्ता है, तो राम के देश में सरकार दाम कब कम करेगी?'

विज्ञापन


पड़ोसी देशों से तुलना करना सही नहीं- धर्मेंद्र प्रधान
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्रणाली के तहत नियंत्रित होती हैं। पिछले 300 दिनों में करीब 60 दिन तेल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन देशों से भारत की तुलना करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और इन देशों में केरोसीन की कीमत में काफी अंतर है। बांग्लादेश और नेपाल में केरोसीन क्रमश: 57 से 59 रुपये प्रति लीटर है, लेकिन भारत में केरोसीन 32 रुपये प्रति लीटर है।'
विज्ञापन


महंगाई बढ़ने का अंदेशा
उन्होंने संकेत दिया कि सरकार फ्यूल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं करेगी। ऐसे में महंगाई बढ़ने का अंदेशा है। कीमतें बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती। इन्हें पेट्रोलियम कंपनियां तय कर करती हैं। इसके दाम कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


300 दिनों में से 60 दिन बढ़ी कीमत
वहीं कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने सवाल किया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर हैं, जबकि कच्चा तेल उच्चतम स्तर पर नहीं है? जवाब में प्रधान ने कहा कि, 'हमें टैक्स से जुड़े मामले बहुत ध्यान से देखने होते हैं। पिछले 300 दिनों में से 60 दिन ऐसे हैं, जब कीमतें बढ़ी। पेट्रोल सात दिन और डीजल की कीमत 21 दिन घटाई गई है। वहीं 250 दिन कीमतों में बदलाव नहीं किया गया। इसलिए यह कहकर कैंपेन करना कि पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल-टाइम हाई हैं, असंगत है।'


विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होती है कीमत
स्थानीय कर और भाड़े के आधार पर विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। राज्यसभा में तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार तेल कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क घटाने पर विचार नहीं कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले एक साल में पहली बार 61 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।

जानें प्रमुख महानगरों में आज कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 78.03 87.85
कोलकाता 81.61 89.16
मुंबई 84.94 94.36
चेन्नई 83.18 90.18

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed