{"_id":"58540bda4f1c1b896064b5ee","slug":"petrol-price-hiked-by-rs-2-21-per-litre-diesel-by-rs-1-79-a-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद 'तेल बम', पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपये हुआ महंगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
नोटबंदी के बाद 'तेल बम', पेट्रोल 2.21 और डीजल 1.79 रुपये हुआ महंगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत 2.21 रुपये और डीजल की कीमत 1.79 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। दिल्ली में वैट को मिलाने के बाद पेट्रोल की कीमत 68.94 रुपये और डीजल की कीमत 56.68 रुपये प्रति लीटर होगी। कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को ही बढ़ाई जानी थीं लेकिन नोटबंदी के फैसले पर संसद में घिरी सरकार ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहती थी। इसलिए कीमतों की बढ़ोतरी का फैसला शुुक्रवार को लिया गया। सरकारी तेल कंपनियां- आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल महीने की पहली और सोलहवीं तारीखों को दामों में संशोधन करती है। यह पिछले सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर आधारित होती है।
विज्ञापन
इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल की कीमत 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई थी जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 12 पैसे कम कर दी गई थी। 16 नवंबर को सरकार ने पेट्रोल की कीमत 1.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 1.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
#FLASH Petrol price hiked by Rs 2.21 per litre, diesel by Rs 1.79 a litre, excluding state levies with effect from midnight today.
— ANI (@ANI_news) December 16, 2016