फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol diesel price hike update Rahul Gandhi rebuttal on PM Modi advice to State Governments

पेट्रोल-डीजल पर घमासान: 'महंगा ईंधन, कोयला और ऑक्सीजन की कमी के लिए राज्य दोषी' मोदी की नसीहत पर राहुल का पलटवार

Thu, 28 Apr 2022 11:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 AM IST
सार

राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा है सरकार हर चीज के लिए सिर्फ राज्यों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपना पल्ला झाड़ती है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईंधन की ऊंची कीमतों के लिए राज्य दोषी, कोयले की कमी के लिए राज्य दोषी और ऑक्सीजन की कमी के लिए भी राज्य दोषी। 

विज्ञापन
petrol diesel price hike update Rahul Gandhi rebuttal on PM Modi advice to State Governments
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर घमासान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर जहां एक ओर देश की जनता परेशान है, तो वहीं दूसरी ओर सरकार और विपक्ष के बीच भी घमासान छिड़ा हुआ है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री ने जनता को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत देने के लिए राज्यों को नसीहत दी, तो अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। 

विज्ञापन


हर बात के लिए राज्य सरकार दोषी
एक ओर जहां मंहगे ईंधन की मार झेल रही देश की जनता को राहत देने के मामले में केंद्र अपनी पीठ थपथपा रही है और कीमतों में बढ़ोतरी के लिए राज्यों के सिर ठीकरा फोड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्री के निशाना साधने पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा है सरकार हर चीज के लिए सिर्फ राज्यों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करती है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि ईंधन की ऊंची कीमतों के लिए राज्य दोषी, कोयले की कमी के लिए राज्य दोषी और ऑक्सीजन की कमी के लिए भी राज्य दोषी। 
विज्ञापन


राहुल बोले-पीएम जिम्मेदारी से बच रहे
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य सरकारों द्वारा वैट वसूलने के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी ईंधन करों का 68 फीसदी तो केंद्र सरकार द्वारा लिया जाता है। फिर भी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी का संघवाद सहयोगी नहीं है, यह पूरी तरह से जबरदस्ती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राज्यों को दी थी ये नसीहत
बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रियायत देने की नसीहत दी थी। पीएम ने कहा था कि पिछले साल नवंबर में केंद्र ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी और राज्य सरकारों से भी वैट कम करने का आग्रह किया था। लेकिन, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु ने इस पर ध्यान नहीं दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जनता के साथ अन्याय बताया था।

कांग्रेस ने मांगा केंद्र सरकार से हिसाब
प्रधानमंत्री की इस नसीहत के तुरंत बाद ही सियासी घमासान शुरू हो गया। कांग्रेस ने तो केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्क से जुटाए पैसों का हिसाब तक मांग डाला। कांग्रेस ने कहा कि यूपीए शासल काल में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये और डीजल पर 3.56 रुपये था। जो कि अब भाजपा सरकार में बढ़कर पेट्रोल पर 27.90 रुपये और डीजल पर 21.80 रुपये हो गया है। मोदी सरकार को पिछले आठ साल में ईंधन पर उत्पाद शुल्क से जुटाए गए 27 लाख करोड़ रुपये का हिसाब जनता को देना चाहिए। 


कितना वैट वसूल कर रही राज्य सरकारें? 
देश के कई राज्यों, खासतौर पर भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अपने यहां वैट घटाया था। हालांकि, इस बीच कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों ने भी कटौती की थी, जबकि कई ने प्रधानमंत्री की अपील को मानने से इनकार कर दिया था। सबसे कम वैट के मामले में लक्ष्यद्वीप अव्वल है, यहां पर शून्य वैट है, जबकि सबसे ज्यादा वैट तेलंगाना सरकार वसूल कर रही है। 

पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट

राज्य वैट
तेलंगाना 35%
असम 32.6%
राजस्थान 31.4%
आंध्र प्रदेश 31%
केरल 30%
मध्यप्रदेश 29%
कर्नाटक 25.92%
नागालैंड 25%
मणिपुर 25%
महाराष्ट्र 25%
पश्चिम बंगाल 25%
झारखंड 22%

डीजल पर सर्वाधित वैट
राज्य वैट
तेलंगाना 27%
ओडिशा  24%
असम 23.6%
छत्तीसगढ़ 23%
केरल 23%
आंध्र प्रदेश 22%
झारखंड 22%
महाराष्ट्र 21%
पश्चिम बंगाल 17%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed