फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol and diesel will not be expensive now? Know today's update on oil prices

Petrol diesel Price Update: देश में पेट्रोल-डीज की कीमतें स्थिर, तीन महीनों से नहीं हुआ कोई बड़ा बदलाव

Mon, 22 Aug 2022 02:57 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 22 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

Petrol diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें तय होती हैं। बीते कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस कारण भारत में भी पेट्रोलियम पदार्थाें यानी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

विज्ञापन
Petrol and diesel will not be expensive now? Know today's update on oil prices
Jammu Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव तरुण बजाज को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में सूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें तय होती हैं। बीते कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस कारण भारत में भी पेट्रोलियम पदार्थाें यानी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। बीते तीन महीनों के दौरान इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र को छोड़कर किसी राज्य में पेट्रोल की कीमतों बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन

बता दें कि मई महीने में केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी थी। उसके बाद जुलाई महीने में महराष्ट्र की नई एकनाथ शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट को समाप्त करके उनकी कीमतों में कटौती की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पेट्रोलियम ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की ताजा दरों के अनुसार राष्ट्रीय दिल्ली में 22 अगस्त को एक लीटर पेट्रोल की कीमत बिना किसी परिवर्तिन के 96.72 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर है।  विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बने रहे तो देश में पेट्रोल और डीजल कीमतें स्थिर ही बनी रहेंगी। इनमें इजाफा नहीं होगा। 

देश के महानगरों में तेल की कीमतें इस प्रकार हैं-

शहर               पट्रोल रु.प्रति लीटर               डीजल रु.प्रति लीटर  

मुंबई               106.31                              94.27

कोलकाता        106.03                              94.24

चेन्नई               102.63                              94.24 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed