फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol and Diesel latest rate today 30 august Delhi Mumbai Chennai Kolkata

Petrol Diesel price today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट, SMS से करें चेक

Tue, 30 Aug 2022 02:25 PM IST
समीर गोयल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 30 Aug 2022 02:25 PM IST
सार

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भी देश की तेल कंपनियों ने 30 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। 

विज्ञापन
Petrol and Diesel latest rate today 30 august Delhi Mumbai Chennai Kolkata
पेट्रोल और डीजल के दाम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी आ रही है और ब्रेंट क्रूड के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में तेल कंपनियों पर एक बार फिर दाम बढ़ाने का दबाव है लेकिन 30 अगस्त को भी कंपनियों ने तेल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की। 
विज्ञापन


महानगरों में है ये रेट 
देश के चार बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 30 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है। दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है तो कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है। चेन्नई में भी तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और यहां पर भी पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दाम में मिल रहा है। 
विज्ञापन



अन्य शहरों में क्या है रेट
 
शहर का नाम पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
नोएडा  96.79 89.96
लखनऊ 96.57 89.76
पोर्टब्लेयर 84.10 79.74
पटना 107.24 94.04 


कैसे पता करें पेट्रोल डीजल के नए रेट
पेट्रोल और डीजल के दाम आप मैसेज करके भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा। भारत पेट्रोलियम के उपभोक्ता आरएसपी के साथ अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर मैसेज कर जानकारी हासिल कर सकते हैं और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ता एचपी प्राइज और अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर रेट पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में बदले थे रेट
केंद्र सरकार की ओर से 21 मई को पेट्रोल पर छ: रुपये और डीजल पर आठ रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी। जिसके बाद से अभी तक देश में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed