फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Per capita GDP crosses Rs 2 lakh for first time money reaches right people with use of DBT

GDP: प्रति व्यक्ति जीडीपी पहली बार दो लाख रुपये के पार, डीबीटी के उपयोग से सही लोगों तक पहुंचा पैसा

Tue, 05 Mar 2024 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 06:31 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-21 में सकल बचत दर 30.2 फीसदी रही है। चालू वित्त वर्ष में 32.3 फीसदी तक जाने की उम्मीद है। यह 2013-14 के बाद सबसे ज्यादा है। घरेलू वित्तीय बचत 2020-21 में 11 फीसदी से मामूली बढ़कर 2022-23 में 15.4 फीसदी रही है।

विज्ञापन
Per capita GDP crosses Rs 2 lakh for first time money reaches right people with use of DBT
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

सभी नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिये सही लोगों तक रकम पहुंचने से पहली बार प्रति व्यक्ति जीडीपी दो लाख रुपये पार हो गई है। एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार, जीडीपी की मौजूदा कीमतों पर चालू वित्त वर्ष में यह आय 2.11 लाख रुपये हो गई है। एक दशक में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी चक्रवृद्धि दर से बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2011-12 में यह 72,000 रुपये थी।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-21 में सकल बचत दर 30.2 फीसदी रही है। चालू वित्त वर्ष में 32.3 फीसदी तक जाने की उम्मीद है। यह 2013-14 के बाद सबसे ज्यादा है। घरेलू वित्तीय बचत 2020-21 में 11 फीसदी से मामूली बढ़कर 2022-23 में 15.4 फीसदी रही है। भौतिक संपत्तियों में बचत की दर इसी दौरान 10.8 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी पर पहुंच गई है। इसी दौरान निवेश 28.2 फीसदी से बढ़कर 33.7% रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

एसबीआई का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत में देश की अर्थव्यवस्था चार लाख करोड़ डॉलर को पार कर जाएगी। वित्त वर्ष 2027 में पांच लाख करोड़ डॉलर के साथ तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उस समय 31,429 अरब डॉलर के साथ अमेरिका पहले क्रम पर, 22,291 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे और 5,427 अरब डॉलर के साथ भारत तीसरे क्रम पर होगा। वैश्विक जीडीपी में अमेरिका का हिस्सा 24.7 फीसदी, चीन का 17.5 फीसदी और भारत का 4.3 फीसदी हिस्सा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी-20 में सबसे ज्यादा रहेगी विकास दर
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि इस साल जनवरी से दिसंबर के बीच देश की विकास दर 6.8 फीसदी रहेगी। पहले यह अनुमान 6.1 फीसदी था। यह जी-20 में सबसे ज्यादा विकास दर होगी। सरकार की ओर से भारी खर्च और मजबूत विनिर्माण गतिविधियों से अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी। तीसरी तिमाही में तमाम अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए विकास दर 8.4 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed