फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Peak power demand hits all-time high at 246 GW due to hot weather

Power Demand: कहर बरपाती गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग, हर दिन 246 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंची डिमांड

Thu, 30 May 2024 03:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 May 2024 03:56 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को देश में बिजली की सप्लाई 237.94 गीगावाट रही थी। बीते साल सितंबर में बिजली की सर्वाधिक मांग एक दिन में 243.27 गीगावाट रही थी और अब तक पिछले साल की मांग का रिकॉर्ड टूट चुका है। 

विज्ञापन
Peak power demand hits all-time high at 246 GW due to hot weather
देश में बढ़ी बिजली की मांग - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में जैसे जैसे गर्मी का कहर बढ़ रहा है, वैसे ही देश में बिजली की मांग भी बढ़ रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग जमकर कूलर, पंखे, एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर ये हुआ है कि देश में प्रतिदिन बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, देश में हर दिन बिजली की मांग 246.06 गीगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। देश में बुधवार को 246.06 गीगावाट बिजली की सप्लाई हुई, जो कि इस साल गर्मी के मौसम में सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को देश में बिजली की सप्लाई 237.94 गीगावाट रही थी। बीते साल सितंबर में बिजली की सर्वाधिक मांग एक दिन में 243.27 गीगावाट रही थी और अब तक पिछले साल की मांग का रिकॉर्ड टूट चुका है। आशंका है कि जून के महीने में यह मांग और बढ़ सकती है और यह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। इस साल 24 मई को सबसे ज्यादा बिजली की मांग 239.96 गीगावाट रही थी, वहीं 23 मई को यह 236.59 गीगावाट थी। 
विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का अनुमान भी जताया है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बीते 79 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले 17 जून 1945 को 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्रालय के अनुमान से ज्यादा है बिजली की मांग
इस महीने की शुरुआत में ऊर्जा मंत्रालय ने अनुमान जताया था कि देश में मई महीने में दिन के समय सबसे ऊर्जा की मांग अधिकतम 235 गीगावाट तक पहुंच सकती है, वहीं शाम के समय यह 225 गीगावाट रह सकती है। वहीं जून माह में दिन के समय बिजली की मांग 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट रहने का अनुमान जताया गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्रालय के अनुमानों को भी पीछे छोड़ते हुए मई माह में ही बिजली की मांग 246 गीगावाट तक पहुंच गई है। ऊर्जा मंत्रालय ने ये भी अनुमान जताया है कि इस साल गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट के स्तर तक पहुंच सकती है। 


देश में इस साल अप्रैल माह में बिजली की सप्लाई हर दिन 224.18 गीगावाट थी, मार्च में 221.82 गीगावाट, फरवरी में 222.16 गीगावाट और जनवरी में 223.51 गीगावाट रही थी। मौसम विभाग ने इस साल मार्च में अनुमान जताया था कि भारत में इस साल जमकर गर्मी पड़ेगी और हीटवेव के दिन भी ज्यादा रहेंगे। इसकी वजह अल नीनो प्रभाव को बताया गया था, जिसका असर मई तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed