{"_id":"66389829bb0c14e955091523","slug":"paytm-shares-decline-5-after-coo-bhavesh-gupta-resigns-hits-lower-circuit-limit-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm: सीओओ भावेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद पेटीएम की पैतृक कंपनी के शेयरों में 5% की गिरावट, लगा लोअर सर्किट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm: सीओओ भावेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद पेटीएम की पैतृक कंपनी के शेयरों में 5% की गिरावट, लगा लोअर सर्किट
Mon, 06 May 2024 02:15 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 06 May 2024 02:15 PM IST
सार
Paytm: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सोमवार को सुबह 09.55 बजे वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर 4.19% की गिरावट के साथ 354.40 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। पिछले 12 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों में 51% तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं, 2024 में ही कंपनी के शेयर अब तक 44.20% तक टूट चुके हैं।
विज्ञापन
पेटीएम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेटीएम की पैतृक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के सीओओ भावेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में 5% का लोअर सर्किट लगा।सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के शेयर 5% तक टूटकर 351 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गए थे। यह 13 मार्च के बाद कंपनी के शेयरों का सबसे निचला स्तर है।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सोमवार को सुबह 09.55 बजे वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर 4.19% की गिरावट के साथ 354.40 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। पिछले 12 महीनों के दौरान कंपनी के शेयरों में 51% तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं, 2024 में ही कंपनी के शेयर अब तक 44.20% तक टूट चुके हैं।
विज्ञापन
भावेश गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कंपनी से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 4 मई से प्रभावी होगी। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 31 मई को कारोबारी घंटे समाप्त होने के बाद गुप्ता को पदमुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह भी बताया है गुप्ता 31 मई के बाद भी सीईओ के दफ्तर से सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के नॉमिनी के रूप में भी गुप्ता का नाम वापस ले लिया था। वे पेटीएम पेमेंट्स बैंक में निदेशक और बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के बोर्ड से हटने के बाद गुप्ता नाम भी नॉमिनी के रूप में वापस ले लिया गया था।