{"_id":"66153cb9cf248519150a8b84","slug":"paytm-payments-bank-s-md-and-ceo-surinder-chawla-resigns-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"PPBL: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दिया, इस तारीख को होंगे पदमुक्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PPBL: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला ने इस्तीफा दिया, इस तारीख को होंगे पदमुक्त
Tue, 09 Apr 2024 06:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:34 PM IST
सार
पेटीएम की पैतृक कंपनी ने वन97 कम्युनिकेशन ने मंगलवार को बीएसई फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसकी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने 8 अप्रैल 2024 को व्यक्तिगत कारणों से और करियर की बेहतर संभावनाओं का पता लगाने के लिए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
पेटीएम पेमेंट्स बैंक
- फोटो : Social Media
विस्तार
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है, कंपनी ने 8 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, चावला ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए और बेहतर करियर संभावनाओं की तलाश के लिए इस्तीफा दिया है। कंपनी ने कहा कि उन्हें 26 जून को पीपीबीएल से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पेटीएम की पैतृक कंपनी ने वन97 कम्युनिकेशन ने मंगलवार को बीएसई फाइलिंग कहा, "कंपनी अपडेट करना चाहती है कि उसकी सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) द्वारा 8 अप्रैल, 2024 को शाम 5.23 बजे सूचित किया गया है कि पीपीबीएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने 8 अप्रैल, 2024 को व्यक्तिगत कारणों से और करियर की बेहतर संभावनाओं का पता लगाने के लिए इस्तीफा दे दिया है।"
विज्ञापन
कंपनी ने आगे कहा कि 1 मार्च, 2024 के हमारे डिस्क्लोजर के अनुसार कंपनी और पीपीबीएल के बीच लगभग सभी समझौतों को समाप्त कर दिया गया है। पीपीबीएल के बोर्ड को एक स्वतंत्र अध्यक्ष सहित पांच स्वतंत्र निदेशकों के साथ पुनर्गठित किया गया है। 26 फरवरी, 2024 के कंपनी के डिस्क्लोजर के अनुसार नए बोर्ड में वन97 कम्युनिकेशन से कोई नामांकित व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, "हमारे चल रहे प्रयासों के अनुरूप, कंपनी अपने मर्चेंट अधिग्रहण और यूपीआई सेवाओं को बढ़ाने के लिए बैंकिंग भागीदारों के साथ सहयोग करना जारी रखेगी। चावला 9 जनवरी, 2023 को वन 97 कम्युनिकेशंस बैंक में शामिल हुए थे। इससे पहले, वह आरबीएल बैंक के साथ शाखा बैंकिंग के प्रमुख के रूप में थे। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का अनुभव है। उन्होंने एचडीएफसी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और अन्य में काम किया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 29 फरवरी से जमा, क्रेडिट लेनदेन और फास्टैग रिचार्ज जैसी अपनी सेवाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में प्रतिबंध की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई थी। इसके बाद पेटीएम पेमेंट बैंक ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने पर पाबंदी लगी हुई है।