{"_id":"61960731c9d42e42646cba68","slug":"paytm-founder-vijay-shekhar-sharma-suddenly-have-tears-in-his-eyes-know-here-what-was-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paytm IPO Listing: अचानक क्यों निकले पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आंखों से आंसू, यहां जानें क्या थी वजह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Paytm IPO Listing: अचानक क्यों निकले पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आंखों से आंसू, यहां जानें क्या थी वजह
Thu, 18 Nov 2021 01:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:27 PM IST
सार
Paytm IPO Listing: पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की आंखों से आज आंसू निकल आए। लिस्टिंग सेरेमनी के मौके पर संबोधित करते हुए वो अचानक से भावुक हो गए और अपनी जेब से रूमाल निकालकर आंखों के आंसू पोंछते हुए नजर आए।
विज्ञापन
पेटीएम फाउंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल पेमेंट सेवा मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा की आंखों से आज आंसू निकल आए। ऐसा उस समय हुआ जब पेटीएम की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। दरअसल, लिस्टिंग सेरेमनी के मौके पर संबोधित करते हुए वो अचानक से भावुक हो गए और अपनी जेब से रूमाल निकालकर आंखों के आंसू पोंछते हुए नजर आए।
विज्ञापन
2010 में की थी पेटीएम की स्थापना
विजय शेखर शर्मा के संबोधन के वीडियो में वो अपने आंसू पोंछते हुए साफ देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि इंजीनियरिंग स्नातक विजय ने साल 2010 में मोबाइल रिचार्ज के रूप में पेटीएम की स्थापना की थी। अब यह मंच बहुत बड़ा रूप ले चुका है और इसका 18300 करोड़ का आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोने की यह वजह बताई
अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए उन्होंने भावुक होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रगान बजता है तो उसकी एक लाइन भारत भाग्य विधाता को सुनकर मेरी आंखों में से आंसू आ जाते हैं। आज भी मेरे साथ वही हुआ है। ये भारत भाग्य विधाता शब्द पता नहीं क्यों मेरे जीवन से इस तरह से जुड़ा है कि मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
लिस्टिंग ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई
डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को चलाने वाली फिनटेक स्टार्टअप कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के आईपीओ के तहत शेयरों की गुरुवार को निराशाजनक लिस्टिंग हुई। बीएसई पर पेटीएम के शेयर 1950 रुपये पर लिस्ट हुए और दोपहर 12 बजे तक टूटते हुए 1658 रुपये तक पहुंच गये थे।