फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Parliament Budget session to begin Jan 31 with President Droupadi Murmu address Know all about it

Parliament Session: 31 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन; दो हिस्सों में 4 अप्रैल तक चलेगा संसद का बजट सत्र

Tue, 28 Jan 2025 01:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की थी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया था। 

विज्ञापन
Parliament Budget session to begin Jan 31 with President Droupadi Murmu address Know all about it
Parliament Budget Session - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

विज्ञापन




मंगलवार को जारी संसदीय बुलेटिन के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार, 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी को शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के आधे घंटे बाद राज्यसभा सरकारी कामकाज के लिए अलग से बैठक करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगामी सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा करने के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की भी अपील की थी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, 'पिछले दो सत्रों में संसद में काफी हंगामा हुआ, जिससे हमारी संसद की छवि खराब हुई। मैं विपक्षी नेताओं और अन्य सांसदों से अपील करना चाहता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद में चर्चा में हिस्सा लें और चर्चा करें। अगर विपक्ष संसद को चलने दे, तो चर्चा आसानी से हो सकती है।'


संतुलित बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री: किरेन रिजिजू
उन्होंने उम्मीद जताई थी कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी। सभी को उम्मीद है कि एक अच्छा बजट पेश किया जाएगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed