{"_id":"5e7b33638ebc3e772431b3ff","slug":"parle-g-sale-increased-as-up-to-15-percent-people-buy-more-biscuits-in-last-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायर के खौफ पर भारी पड़ी Parle-G की बिक्री, 15% ज्यादा लोगों ने खरीदा बिस्किट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोनावायर के खौफ पर भारी पड़ी Parle-G की बिक्री, 15% ज्यादा लोगों ने खरीदा बिस्किट
Wed, 25 Mar 2020 04:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Parle-G
- फोटो : Parle-G
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Parle-G का नाम आते ही आपको अपना बचपन याद आने लगता होगा। एक समय ऐसा था जब इस बिस्किट ने पूरे देशभर में अपना जादू फैला रखा था, लेकिन पिछले साल यानी कि अगस्त 2019 में कई खबर आई कि Parle-G अपने 10,000 कर्मचारियों की छटनी करने जा रही है। हालांकि, अब देश की सबसे बड़ी बिस्किट बनाने वाली कंपनी ने भारतीय बाजार में दोबारा ग्रैंड एंट्री मारी है।
विज्ञापन
Parle-G की बढ़ी बिक्री
दो सप्ताह पहले Parle-G की बिक्री में 10 से 15 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अगर मार्च महीने की औसत बिक्री की बात करें तो पिछले सप्ताह Parle-G की बिक्री 25 फीसदी ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
जब एक बयान ने कर दिया था हैरान
पिछले साल Parle-G प्रोडक्ट्स के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने एक बयान देकर सबको हैरान कर दिया था। मयंक ने कहा था कि Parle की बिक्री में गिरावट आ गई है, जिसका असर प्रोडक्शन पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हालात को देखते हुए कंपनी आने वाले दिनों में अपने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
विज्ञापन
जब हालत लगे बिगड़ने
Parle-G प्रोडक्ट्स के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने पिछले साल बिस्किट में आई गिरावट के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। मयंक ने उस समय कहा था कि GST लागू होने के बाद हालात बिगड़ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा था कि GST लागू होने के बाद सरकार ने बिस्किट्स को 18 फीसदी वाले स्लैब में डाल दिया है। इसके चलते कंपनियों को बिस्किट के दाम बढ़ाने पड़े, जिसका असर अब इसकी बिक्री पर देखने को मिल रहा है। वहीं, इस दौरान (Britannia) ब्रिटानिया के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने भी कहा था कि हालात बिगड़ गए है। उन्होंने कहा था कि मंदी के कारण ग्राहक बिस्किट खरीदने से पहले दो बार सोच रहे हैं।
कोरोनावायरस पर भारी Parle-G!
Parle-G अपने स्वाद और कम कीमत के लिए काफी लोकप्रिय बिस्किट रही है। ऐसे में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बिस्किट्स में एक है। यहां खास बात यह है कि Parle-G की बिक्री उस दौर में बढ़ी है जब कोरोनावायरस के प्रकोप ने दुनियाभर के सभी कारोबार को जमीन पर ला दिया है।