फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pak-American's Praise For PM Modi, And A Big Poll Prediction For 2024

कौन हैं साजिद तरार?: पाकिस्तानी कारोबारी जिन्होंने की पीएम मोदी की तारीफ, भारत के चुनाव पर भविष्यवाणी भी की

Wed, 15 May 2024 11:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 15 May 2024 11:38 AM IST
सार

Who is Sajid Tarar: पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यवसायी साजिज तरार ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं, उन्होंने भारत को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया है, और उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Pak-American's Praise For PM Modi, And A Big Poll Prediction For 2024
साजिद तरार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका के बाल्टीमोर में रहने वाले प्रमुख पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यवसायी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में भी मोदी की तरह का मजबूत नेता होना चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं साजिद मीर और और उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के बारे में क्या-क्या कहा है? 

विज्ञापन

पाकिस्तानी अमेरिकी कारोबारी बोले- पीएम मोदी एक मजबूत नेता

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यवसायी साजिज तरार ने कहा है कि नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं, उन्होंने भारत को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया है, और उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है। तरार का मानना है कि मोदी न केवल भारत के लिए, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर और दुनिया के लिए भी फायदेमंद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक पाकिस्तान को भी इसी तरह की क्षमता वाला नेता मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मोदी एक असाधारण नेता हैं। वे एक प्राकृतिक जन्मजात नेता हैं। वह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पाकिस्तान का दौरा किया है और अपनी राजनीतिक पूंजी को जोखिम में डाला। मुझे उम्मीद है कि मोदीजी पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए भी अच्छा है। हर जगह इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि मोदी जी भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।"

पीएम मोदी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान से जुड़ने की इच्छा जताई

तरार ने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान के साथ जुड़ने की इच्छा दिखाई है और इस प्रक्रिया में अपनी राजनीतिक पूंजी को जोखिम में डाला है। तरार को उम्मीद है कि मोदी पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे, तरार ने इस बात पर जोर दिया कि एक शांतिपूर्ण पाकिस्तान भारत के लिए फायदेमंद है। तरार ने कहा कि उन्हें व्यापक रूप से यह उम्मीद है कि मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाएंगे।


1990 के दशक में अमेरिका चले जाने के बावजूद, तरार का पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंध है। तरार ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में 97 करोड़  लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया गया है। 

पाकिस्तान पर बोले साजिद तरार- वहां बुनियादी मुद्दों को हल करने के प्रयासों की कमी

तरार ने पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक संकट के बारे में कहा कि वहां महंगाई पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और आईएमएफ की शर्तों के अनुसार अनुसार बढ़े हुए करों के कारण है। उन्होंने पाकिस्तान में निर्यात बढ़ाने, आतंकवाद को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था को सुधारने जैसे बुनियादी मुद्दों को हल करने के प्रयासों की कमी पर अफसोस जताया।



साजिद की वेबसाइट के अनुसार, साजिद 1990 के दशक में अमेरिका चले गए थे और अमेरिकी नागरिक बन गया थे। साजिद बाल्टीमोर के एक पाकिस्तानी अमेरिकी व्यवसायी हैं, वे ट्रम्प समर्थक और रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं। वे "अमेरिकन मुस्लिम्स फॉर ट्रम्प" के संस्थापक हैं। साजिद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के मुसलमानों से जुड़े मामलों सलाहकार थे। साजिद बाल्टीमोर में स्थित गैर-लाभकारी निजी संगठन सेंटर फॉर सोशल चेंज के सीईओ के पद पर भी हैं। उन्होंने अपने बाल्टीमोर स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री अर्जित की है।

साजिद इससे पहले पहले गवर्नरों की वित्त समिति के सदस्य के रूप में काम किया और कई निवेश समूहों और संगठनों के अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed