फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oracle Layoffs Dread: Did the '6 AM Email' Silence on Sept 1 Signal a Bigger Impending Storm?

ओरेकल: दिग्गज टेक कंपनी में छंटनी शुरू! कर्मचारियों को मिले ईमेल, पूरी टीम के साथ शख्स की गई नौकरी

Tue, 01 Sep 2026 09:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Sep 2026 09:06 PM IST
सार

ओरेकल में कर्मचारियों की छंटनी को लेकर जताई जा रही आशंकाएं अब सच साबित हो गई है। कंपनी ने 1 सितंबर से कर्मचारियों को छंटनी से जुड़े ईमेल भेजने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Oracle Layoffs Dread: Did the '6 AM Email' Silence on Sept 1 Signal a Bigger Impending Storm?
ओरेकल में छंटनी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। पिछले काफी समय से कंपनी में छंटनी की आशंका जताई जा रही थी, जो अब सच होती नजर आ रही है। कंपनी के कर्मचारियों को छंटनी से जुड़े ईमेल मिलने शुरू हो गए हैं। हालांकि, ओरेकल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर छंटनी की पुष्टि नहीं की है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स छंटनी से जुड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं। एक्स पर प्रणीत रेड्डी नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उनके एक सीनियर, जिन्होंने पिछले साल ओरेकल ज्वॉइन किया था, उन्हें आज उनकी पूरी टीम के साथ नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ घंटे पहले ही उन्हें छंटनी से जुड़ा ईमेल मिला। दरअसल, अगस्त के मध्य में आई मीडिया रिपोर्ट्स के बाद कर्मचारियों को 1 सितंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका थी, जो अब सच हो गई है। 

विज्ञापन

 

आखिर क्यों बना हुआ था 1 सितंबर की तारीख का खौफ?

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल के वरिष्ठ प्रबंधकों से उन कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया था जिन्हें दूसरे वित्तीय तिमाही की शुरुआत यानी 1 सितंबर से पहले निकाला जाना था ताकि पेरोल (वेतन खर्च) को कम किया जा सके। कर्मचारी इस आशंका से डरे हुए थे, क्योंकि 31 मार्च को भी सुबह ठीक 6 बजे 'ओरेकल लीडरशिप' से नौकरी खत्म होने के ईमेल आए थे, जिसमें उसी दिन को आखिरी वर्किंग डे बताया गया था। उस एक लहर में भारत, अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में करीब 10,000 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई थी।

बिना किसी आधिकारिक सूचना के कर्मचारी कैसे लगा रहे हैं अंदाजा?

रेडिट  के 'r/employeesOfOracle' पेज पर बंगलूरू, मुंबई और अमेरिका के कर्मी लगातार अपडेट साझा कर रहे हैं। वे स्लैक मेंबर काउंट पर स्टॉक टिकर की तरह नजर रख रहे हैं, जो हाल ही में 1,50,198 से गिरकर 1,50,113 पर आ गया। इसके अलावा, कर्मचारी अपने पोर्टल में 'डिवाइस लॉक ऑटोमेशन' जैसे टूल्स की सक्रियता और वरिष्ठ प्रबंधकों की छुट्टियों पर भी पैनी नजर रख रहे हैं।

भारी-भरकम राजस्व के बावजूद छंटनी का दबाव क्यों है?

ओरेकल का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का राजस्व 17% बढ़कर $67.4 बिलियन रहा और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर रेवेन्यू 77% बढ़ा। इसके बावजूद, ओपनएआई जैसी कंपनियों के लिए डेटा सेंटर बनाने पर $55.7 बिलियन का भारी पूंजीगत खर्च बढ़ने से फ्री कैश फ्लो निगेटिव $23.7 बिलियन हो गया है। टीडी कोवेन के अनुसार, 20,000 से 30,000 नौकरियों में कटौती से कंपनी $8 से $10 बिलियन का कैश फ्लो बचा सकती है। पिछले वित्त वर्ष में भी कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या 1,62,000 से घटाकर 1,41,000 कर दी थी।

निष्कर्ष क्या निकलता है?

फिलहाल ओरेकल ने इस छंटनी पर टिप्पणी नहीं की है। लेकिन कर्मचारियों के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है कि यह छंटनी 15 या 30 सितंबर को होने वाले टाउनहॉल तक के लिए टल गई है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 3000 कर्मचारियों तक के छंटनी के दावे भी किए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पुष्टि नहीं हो सकती है। ऐसे में वित्तीय बोझ और एआई तकनीक को अपनाने की इस कॉरपोरेट जंग में कर्मचारियों के लिए आने वाले दिन बेहद तनावपूर्ण रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed