फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OpenAI says Sam Altman to return as CEO

OpenAI: पांच दिन चले उठापटक के बाद ओपनएआई में सैम आल्टमैन की वापसी; कंपनी के बोर्ड में भी किया गया बदलाव

Wed, 22 Nov 2023 01:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 22 Nov 2023 01:05 PM IST
सार

OpenAI: सैम आल्टमैन ओपनएआई में मुख्य कार्यकारी (CEO) के रूप में वापसी कर रहे हैं। हाई-प्रोफाइल एआई स्टार्टअप ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने कहा है कि पिछले हफ्ते आल्टमैन को स्टार्टअप से अचानक बर्खास्त करने के बाद पांच दिनों की गहन चर्चा और बहस के बाद विश्वास का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
OpenAI says Sam Altman to return as CEO
ओपनएआई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पांच दिन तक चले उठापटक और हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन ने एआई कंपनी में वापसी की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, मुझे ओपनएआई पसंद है, और पिछले कुछ दिनों में मैंने जो कुछ भी किया है वह इस टीम और इसके मिशन को एक साथ रखने के लिए है। जब मैंने माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता था। नए बोर्ड और सत्या के समर्थन के साथ, मैं ओपनएआई में लौटने और एमएसएफटी के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"

विज्ञापन

इससे यह तय हो गया हैे कि सैम आल्टमैन ओपनएआई में मुख्य कार्यकारी (CEO) के रूप में वापसी कर रहे हैं। हाई-प्रोफाइल एआई स्टार्टअप ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने कहा है कि पिछले हफ्ते आल्टमैन को स्टार्टअप से अचानक बर्खास्त करने के बाद पांच दिनों की गहन चर्चा और बहस के बाद विश्वास का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनएआई के बोर्ड में भी होगा बदलाव, ब्रेट टेलर होंगे अध्यक्ष

ओपनएआई, जो सबसे मूल्यवान अमेरिकी स्टार्टअप है, ने कहा कि वह आल्टमैन की वापसी के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गया है। इसके अलावे स्टार्टअप अपने बोर्ड में भी बदलाव कर रहा है और कई सदस्यों को हटा रहा है। सेल्सफोर्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी ब्रेट टेलर, अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री लैरी समर्स और कोरा के संस्थापक एडम डी एंजेलो एआई स्टार्टअप में नए बोर्ड का हिस्सा होंगे। स्टार्टअप ने कहा कि टेलर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट, जो ओपनएआई के लगभग 49% का मालिक है, पिछले हफ्ते ओपनएआई के फैसले से हैरान था। कंपनी ने अपने यहां एक सॉफ्टवेयर समूह में आल्टमैन को नियुक्त करने का एलान कर दिया था। उसस पहले ओपनएआई के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन और स्टार्टअप के अनगिनत अन्य सदस्यों ने ओपनएआई बोर्ड के फैसले के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

सत्या नडेला बोले- ओपनएआई के बोर्ड में बदलाव से उत्साहित

उधर माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला, जिन्होंने पिछले हफ्ते ओपनएआई बोर्ड के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी ने बुधवार को कहा कि वह ओपनएआई बोर्ड में आज के बदलावों से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि यह अधिक स्थिर, अच्छी तरह से सूचित और प्रभावी शासन के मार्ग पर पहला आवश्यक कदम है। सैम, ग्रेग और मैंने बात की है और सहमति व्यक्त की है कि ओएआई नेतृत्व टीम के साथ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे यह यह सुनिश्चित हो सकेगा कि ओएआई अपने मिशन पर कामयाब रहे और निर्माण जारी रखे। हम अपनी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने और अपने ग्राहकों और भागीदारों को एआई की इस अगली पीढ़ी का मूल्य प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।

आल्टमैन को हटाने के बाद कंपनी के बोर्ड की हुई थी आलोचना

ओपनएआई के पहले बोर्ड- जिसमें इसके मुख्य वैज्ञानिक इल्या सुत्सकेवर, स्वतंत्र निदेशक डी'एंजेलो, प्रौद्योगिकी उद्यमी ताशा मैककॉली और जॉर्जटाउन सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के हेलेन टोनर को आल्टमैन को हटाने के फैसले के बाद आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस मामले में पूर्व बोर्ड की ओर से कोई व्यापक स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनएआई बोर्ड के फैसले से निराश होकर, कई ओपनएआई निवेशकों ने बोर्ड के सदस्यों पर मुकदमा करने के विकल्पों की तलाश शुरू कर दी थी।

अंतरिम सीईओ एम्मेट शियर बोले- समाधान का हिस्सा बनकर खुश हूं

ट्विच के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम्मेट शियर, जिन्हें रविवार को ओपनएआई का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था, ने कहा कि वह ओपनएआई के नए फैसले से खुश हैं। "ओपनएआई में आने के बाद, मुझे पता नहीं था कि सही रास्ता क्या है। यह वह रास्ता है जिसने हितधारकों की भलाई के साथ सुरक्षा को सुनिश्चित किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "मुझे खुशी है कि मैं इस समाधान का हिस्सा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed