{"_id":"623594ff4bb63e51a0661df3","slug":"online-shopping-platforms-witnessing-blockbuster-holi-festival-sales-30-pc-increase-from-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Shopping: होली के मौके पर जमकर हुई ऑनलाइन खरीददारी, पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Online Shopping: होली के मौके पर जमकर हुई ऑनलाइन खरीददारी, पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी इजाफा
Sat, 19 Mar 2022 02:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:02 PM IST
सार
होली के मौके पर लोगों ने इस बार जमकर ऑनलाइन खरीदारी की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 हजार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। खास बात ये है कि कंपनियों को होली सेल में करीब 80 फीसदी ऑर्डर अमरावती, औरंगाबाद, अयोध्या, मुजफ्फरपुर और सिलचर जैसे टियर-2 शहरों से मिले।
विज्ञापन
Online Shopping Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मौके पर जमकर हुई ऑनलाइन खरीदारी के चलते ई-कॉमर्स कंपनियों की चांदी रही। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई कंपनियों की बिक्री दिवाली से भी आगे निकल गई है। सबसे खास बात यह है कि इस बिक्री में करीब 80 फीसदी डिमांड टियर-2 शहरों से हुई है।
विज्ञापन
20 हजार करोड़ का सामना बिका
कोरोना की शुरुआत के बाद ऑनलाइन खरीदारी में जमकर इजाफा देखने को मिला है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ऑनलाइन सामन खरीदने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इसका नजारा दिवाली को भी देखने को मिला था और इस बार की होली में भी लोगों ने जमकर ऑनलाइन खरीदारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल होली पर 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान ऑनलाइन बिका है। यह पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
टियर-2 शहरों से ज्यादा मिले ऑर्डर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों को होली सेल में करीब 80 फीसदी ऑर्डर अमरावती, औरंगाबाद, अयोध्या, मुजफ्फरपुर और सिलचर जैसे टियर-2 शहरों से मिले। लोगों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो और स्नैपडील से खूब होली की खरीदारी की है। सॉफ्टबैंक के निवेश वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो की चार से छह मार्च तक आयोजित तीन दिन की होली सेल के दौरान 1.4 करोड़ से अधिक ऑर्डर आए। यह पिछले साल की दिवाली सेल से अधिक है।
विज्ञापन