फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Onion Wholesale Price reduced by rs 10 per Kilogram after government intervention

सरकार के इस कदम के बाद 10 रुपये तक कम हुआ प्याज का थोक भाव, जानिए कितनी है कीमत

Mon, 26 Oct 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Oct 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Onion Wholesale Price reduced by rs 10 per Kilogram after government intervention
प्याज - फोटो : अमर उजाला

सरकार के दखल के बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख बाजारों में प्याज के थोक भाव में 10 रुपये किलो तक की कमी आई है। सरकार ने प्याज की आसमान छूती कीमतों के मद्देनजर इसके भंडारण की अधिकतम सीमा तय कर दी है। इसके अलावा निर्यात पर रोक के साथ ही आयात बढ़ाने के भी उपाय किए गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्याज की सबसे बड़ी थोक मंडी में सस्ते हुए दाम
सरकार के दखल के एक दिन बाद उत्पादक क्षेत्रों में भी कीमतों में नरमी आई है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र के लासलगांव में इसके भाव में पांच रुपये की गिरावट आई है और यह 51 रुपये किलो पर आ गया है। लासलगांव एशिया में प्याज की सबसे बड़ी थोक मंडी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू और भोपाल में भी कम हुई कीमत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चेन्नई में थोक प्याज की कीमतें 23 अक्तूबर को 76 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर 24 अक्तूबर को 66 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। इसी तरह, मुंबई, बंगलूरू और भोपाल में भी दरें पांच रुपये से छह रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर क्रमश: 70 रुपये प्रति किलोग्राम, 64 रुपये प्रति किलोग्राम और 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। 

दैनिक आवक में सुधार होने के बाद कम हुई कीमत
इन उपभोग बाजारों में दैनिक आवक में कुछ सुधार होने के बाद कीमतों में गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी में दैनिक आवक बढ़ कर 530 टन से अधिक हो गई है। मुंबई में आवक 885 टन से बढ़कर 1,560 टन हो गई है। दैनिक आवक चेन्नई में 1,120 टन से बढ़ कर 1,400 टन और बंगलूरू में 2,500 टन से बढ़कर 3,000 टन तक पहुंच गई है। हालांकि, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद, अमृतसर, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में अभी आवक नहीं सुधरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed