{"_id":"61b1b26c8755ae3b1b68a8b0","slug":"one-ipo-every-week-since-2020-but-the-figure-is-still-behind-the-90s-upcoming-ipo-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPO News: 2020 से अब तक हर हफ्ते आया एक आईपीओ, लेकिन 90 के दशक से अभी भी पीछे है आंकड़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IPO News: 2020 से अब तक हर हफ्ते आया एक आईपीओ, लेकिन 90 के दशक से अभी भी पीछे है आंकड़ा
Thu, 09 Dec 2021 01:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:10 PM IST
सार
One IPO Every Week Since 2020 : एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 से अब तक लगभग हर हफ्ते एक आईपीओ पेश किया गया है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी 90 के दशक में आए आईपीओ की संख्या से बेहद कम है। इन दो सालों की अवधि में करीब 120 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं।
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बाजार में आईपीओ की बहार नजर आ रही है। पेटीएम और स्टार हेल्थ जैसे नामी और बड़े आईपीओ का हश्र देखने के बाद भी लगातार कंपनियां अपने आईपीओ पेश कर रही हैं। साल के आखिरी महीने में भी इसमें तेजी देखने को मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 से अब तक लगभग हर हफ्ते एक आईपीओ पेश किया गया है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी 90 के दशक में आए आईपीओ की संख्या से बेहद कम है।
विज्ञापन
120 कंपनियों ने पेश किए आईपीओ
रिपोर्ट के मुताबिक, आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो साल 2020 से अब तक करीब 120 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई हैं। यानी इस अवधि में लगभग हर हफ्ते एक आईपीओ पेश किया गया है। इसने के जरिए निवेशकों को खूब पैसा कमाने का मौका मिला। हाल ही में कई बड़ी कंपनियों ने अपना आईपीओ पेश किया है इनमें पेटीएम और राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले स्टार हेल्थ का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी कई बड़ी कंपनियां अभी कतार में हैं, जिनमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ भी शामिल है।
विज्ञापन
90 के दशक की तुलना में बेहद कम
रिपोर्ट में एक डिजिटल ब्रोकिंग फर्म के संस्थापक के हवाले से कहा गया है कि भले ही 2020-21 में आईपीओ की बहार देखने को मिली हो, लेकिन अभी भी यह आंकड़ा 90 के दशक की तुलना में काफी कम है। इसमें कहा गया 90 के दशक में प्रति दिन औसतन 3 आईपीओ पेश किए गए थे, जबकि पिछले 2 साल में हर हफ्ते औसतन 1 आईपीओ आता दिखा है। हालांकि पैसा जुटाने के मामले में देखें तो 90 में आए आईपीओ ने जितना पैसा जुटाया था, उससे कहीं ज्यादा पैसा इन दो सालों में आए आईपीओ से जुटाया गया है।
विज्ञापन
दो साल में आईपीओ ने जुटाई इतनी रकम
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 90 के दशक में करीब 4,712 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 42,500 करोड़ रुपये जुटाए थे, जो आईपीओ की संख्या की दृष्टि से तो पिछले 2 साल के आंकड़ों से ज्यादा है। लेकिन आईपीओ के जरिए से जुटाए गए पैसे के नजरिए से बहुत कम है। हाल के 2 वर्षों के दौरान आईपीओ से जुटाए गए पैसे पर नजर डालें तो सिर्फ 2020 में ही कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 74,707 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं 2021 में 30 नवंबर तक आईपीओ के जरिए 1.06 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। जबकि, साल खत्म होने तक अभी कई बड़े आईपीओ आने वाले हैं।