फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nykaa decided price band per share for its IPO know when will the subscription start

Nykaa IPO: नायका ने तय किया अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड, जानें कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन

Tue, 26 Oct 2021 01:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Oct 2021 01:20 AM IST
सार

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, नायका (Nykaa) और नायका फैशन (Nykaa Fashion) के नाम से ऑनलाइन स्टोर कंपनी चलाता है। इसकी प्रमोटर फाल्गुनी नायर हैं और यह प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) द्वारा समर्थित है।

विज्ञापन
Nykaa decided price band per share for its IPO know when will the subscription start
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड के मालिकाना हक वाली कंपनी नायका (Nykaa) ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर मूल्य बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,085 से 1,125 रुपये का मूल्य बैंड तय किया है, जो इस सप्ताह के अंत में सदस्यता के लिए खुलेगा।

विज्ञापन


एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, नायका (Nykaa) और नायका फैशन (Nykaa Fashion) के नाम से ऑनलाइन स्टोर कंपनी चलाता है। इसकी प्रमोटर फाल्गुनी नायर हैं और यह प्राइवेट इक्विटी फर्म टीपीजी (TPG) द्वारा समर्थित है।
विज्ञापन


5352 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करेगी कंपनी
रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार, नायका का 5,352 करोड़ रुपये का आईपीओ गुरुवार, 28 अक्तूबर को सदस्यता के लिए खुलने वाला है और एक नवंबर 2021 को सदस्यता बंद हो जाएगा। निवेशकों को न्यूनतम 12 शेयर खरीदने होंगे और उसके बाद 12 शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा निवेशकों के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत 
कुल आईपीओ का 75 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए, 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया जाएगा।

कंपनी के लॉन्च होने वाले इस आईपीओ में 630 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश ईश्यू और बिक्री करने वाले शेयरधारकों (बिक्री के लिए प्रस्ताव या ओएफएस) द्वारा पेश किए जा रहे 4,19,72,660 इक्विटी शेयरों के बिक्री की पेशकश शामिल है।

इस प्रस्ताव में पात्र कर्मचारियों द्वारा खरीद के लिए 2.5 लाख रिजर्व इक्विटी शेयर शामिल है। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए बाजार से 5,352 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। एंकर इन्वेस्टर्स कंपनी का आईपीओ खुलने के एक दिन पहले ही, लोग कंपनी के 23.40 करोड़ के शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

हाल ही में बाजार नियामक संस्था सेबी ने नायका और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) सहित छह कंपनियों को आईपीओ लॉन्च करने की मंजूरी दी थी। इन छह कंपनियों ने मई और अगस्त के बीच सेबी के पास अपने शुरुआती आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। सेबी की तरफ से इन कंपनियों को 11 से 14 अक्तूबर के दौरान अपनी टिप्पणियां दी गईं थी। सेबी की भाषा में, टिप्पणियों को जारी करने का मतलब आईपीओ जारी करने से है।

ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत प्रमोटर फाल्गुनी नायर फैमिली ट्रस्ट और शेयरधारक, टीपीजी ग्रोथ IV एसएफ पीटीई लिमिटेड, लाइटहाउस इंडिया फंड III, लाइटहाउस इंडिया III कर्मचारी ट्रस्ट, योगेश एजेंसियां और निवेश, जेएम फाइनेंशियल एंड इनवेस्टमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज और कुछ व्यक्तिगत शेयरधारक अपने शेयरों को बेचेंगे।

नायका एक डिजिटल रूप से देशी उपभोक्ता टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है। यह उपभोक्ताओं को लाइफ स्टाइल से संबंधित प्रोडक्ट उपलब्ध कराता है। इनमें सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल और फैशन से जुड़े अपने स्वयं के ब्रांड उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed