फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   North East's share in mutual fund assets increased to Rs 40,324 crore, Sikkim figures are not included in this

निवेश: म्यूचुअल फंड एसेट में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी बढ़कर 40,324 करोड़, इसमें सिक्किम के आंकड़े शामिल नहीं

Tue, 14 May 2024 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 06:32 AM IST
सार

इक्रा एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत कुल औसत संपत्तियों (एएयूएम) में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड व त्रिपुरा की संयुक्त हिस्सेदारी मार्च, 2020 में 0.67 फीसदी थी। यह मार्च, 2024 में बढ़कर 0.73 फीसदी हो गई।

विज्ञापन
North East's share in mutual fund assets increased to Rs 40,324 crore, Sikkim figures are not included in this
म्यूचुअल फंड (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Istock

विस्तार

देश में कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों (एसेट) में पूर्वोत्तर की हिस्सेदारी चार साल में दोगुनी से अधिक होकर मार्च, 2024 में 40,324 करोड़ रुपये पहुंच गई। इक्रा एनालिटिक्स की रिपोर्ट में कहा गया है, यह आंकड़ा छोटे शहरों व कस्बों के निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में निवेश करने की बढ़ती चाहत का संकेत मिलता है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत कुल औसत संपत्तियों (एएयूएम) में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड व त्रिपुरा की संयुक्त हिस्सेदारी मार्च, 2020 में 0.67 फीसदी थी। यह मार्च, 2024 में बढ़कर 0.73 फीसदी हो गई। इसमें सिक्किम के आंकड़े शामिल नहीं हैं। मार्च, 2020 में इन राज्यों का संपत्ति आधार 16,446 करोड़ रुपये था, जो इस साल मार्च में बढ़कर 40,324 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed