फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nivesh Mantra Invest your income in multiple options for better returns and reduce risk

निवेश मंत्रा: बेहतर रिटर्न के लिए कई विकल्पों में लगाएं कमाई, इससे निवेश का जोखिम होगा कम

Mon, 11 Mar 2024 06:24 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2024 06:24 AM IST
सार

मल्टी एसेट फंड इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करते हैं। कम जोखिम लेने वाले सफल निवेशकों के लिए ये उपयुक्त हो सकते हैं। यह फंड कई एसेट्स क्लास में मिश्रण की रणनीति अपनाता है। 15-20 वर्षों के रिटर्न से पता चलता है कि इक्विटी-डेट, सोना-डेट और इक्विटी-सोना में बहुत कम संबंध हैं।

विज्ञापन
Nivesh Mantra Invest your income in multiple options for better returns and reduce risk
money saving investment new - फोटो : istock

विस्तार

अगर आप निवेश करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सारे पैसों को एक ही जगह पर न लगाएं। इसे आप अलग-अलग साधनों में मिश्रण के रूप में लगाएं। इससे आपके निवेश पर जोखिम कम होता है और बेहतर रिटर्न मिलता है। ऐसे निवेश का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में जहां इक्विटी इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हैं और सोना भी सार्वकालिक उच्च स्तर पर है। ऐसे में निवेश विकल्प चुनना आसान नहीं है। हाल में बॉन्ड्स के ब्याज में भी तेजी आई है, जिससे रिटर्न में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसी स्थिति में संपत्ति आवंटन महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि निवेशकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी संभावित अवसर न छूटे। साथ ही, किसी विशिष्ट परिसंपत्ति क्लास में सुधार से पूरे पोर्टफोलियो को नुकसान न हो।

विज्ञापन

मल्टी एसेट्स फंड अच्छा अवसर
मल्टी एसेट फंड इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करते हैं। कम जोखिम लेने वाले सफल निवेशकों के लिए ये उपयुक्त हो सकते हैं। यह फंड कई एसेट्स क्लास में मिश्रण की रणनीति अपनाता है। 15-20 वर्षों के रिटर्न से पता चलता है कि इक्विटी-डेट, सोना-डेट और इक्विटी-सोना में बहुत कम संबंध हैं। ऐसे में एक उचित अनुपात में तीनों एसेट्स क्लास में निवेश जोखिम को कम करेगा और लक्ष्यों को पाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल का बेहतरीन रिकॉर्ड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट फंड 20 से अधिक वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले एक साल में इसने 32 प्रतिशत रिटर्न दिया है। 3 से 10 साल में सालाना चक्रवृद्धि के साथ लगभग 17 से 24 प्रतिशत रिटर्न दिया है। फंड ने 83 प्रतिशत के समय में 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। 71 प्रतिशत समय में 12 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। यह स्कीम स्टॉक, डेरिवेटिव, सोना, चांदी और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव (ईटीसीडी) के मिश्रण में निवेश करती है।

66 फीसदी निवेश इक्विटी में
जनवरी तक इस फंड ने 66.42 फीसदी इक्विटी में, 10.5 फीसदी ईटीसीडी, सोना और चांदी ईटीएफ में और 27.6 प्रतिशत डेट, मुख्य रूप से सावधि जमा, सरकारी और कॉरपोरेट प्रतिभूतियों में निवेश किया है। ज्यादातर डेट निवेश उन प्रतिभूतियों में हैं, जिनकी रेटिंग सबसे अधिक है। ये फंड इक्विटी में निवेश कई सारे शेयरों में करते हैं। ज्यादातर निफ्टी 100 शेयरों में हैं जो लॉर्ज कैप हैं। मिड-कैप में भी कुछ निवेश होते हैं। बैंक, ऑटोमोबाइल, वित्तीय सेवाएं और आईटी में प्रमुख निवेश है।

मल्टी एसेट फंड सभी निवेशकों के लिए अच्छा साधन हैं। इनका निवेश कई एसेट क्लास में होता है। इसलिए यह फंड निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प माना जाता है। -सुनील मेहरोत्रा, निवेश विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed