महिला बैंक कर्मी से पुलिसवाले ने की बदसलूकी, वित्त मंत्री का आया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में महिला बैंक कर्मी के मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक परिसर में हुई मारपीट से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मामले को संज्ञान में लिया है।
निर्मला सीतारमण ने जिले के कलेक्टर को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला पर हाथ उठाने वाला आरोपी सूरत सिटी पुलिस का सिपाही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को हुई। मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
Spoke to Dr. Dhaval Patel, Collector, Surat, on the incident of a lady staff of a Bank being assaulted in the premises. Although currently on leave, he assured me that timely action will be taken on the FIR filed late night. @canarabank @PIB_India @CP_SuratCity @DarshanaJardosh
विज्ञापन विज्ञापन— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) June 24, 2020
तत्काल कार्रवाई के निर्देश
मामले को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संज्ञान में लिया और सूरत कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संदर्भ में सीतारमण ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'महिला बैंक कर्मी के साथ बदसलूकी मामले में सूरत के कलेक्टर डॉक्टर धवल पटेल से बात की गई है। वह फिलहाल छुट्टी पर हैं लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि दोषी कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया जाएगा।
सीतारमण ने कहा, 'हमारी इस मामले पर नजदीकी नजर है। सभी बैंक कर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंक कर्मी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
पासबुक प्रिंटिंग को लेकर हुआ विवाद
पुलिसकर्मी का पासबुक प्रिंटिंग को लेकर महिला बैंक कर्मी से विवाद हुआ। घटना सूरत के कैनरा बैंक के सरोली ब्रांच की है। विवाद के चलते पुलिसकर्मी काउंटर का दरवाजा खोलकर अंदर चला गया और बैंक कर्मी के साथ मारपीट की। पहले उसने थप्पड़ मारा और फिर उसे गिरा दिया। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम घनश्याम भाई है।