{"_id":"676d28967df1fbc03405bc0a","slug":"nirmala-sitharaman-holds-pre-budget-meeting-with-trade-experts-stakeholders-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापार विशेषज्ञों-हितधारकों के साथ बजट पूर्व बैठक की, कही यह बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापार विशेषज्ञों-हितधारकों के साथ बजट पूर्व बैठक की, कही यह बात
Thu, 26 Dec 2024 03:28 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:28 PM IST
सार
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्रों के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथी प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
जैसलमेर में बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्रों के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथी प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। वित्त मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में निर्यात, व्यापार और उद्योग क्षेत्रों के हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ चौथी बजटपूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।"
विज्ञापन
बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, DIPAM (निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग) के सचिव और भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार शामिल हुए। इस सप्ताह की शुरुआत में मंगलवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग परिसर में केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारी के लिए प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विचारकों के एक समूह के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने 20 दिसंबर को जैसलमेर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सीतारमण ने अब तक एमएसएमई, किसान संघों और अर्थशास्त्रियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ कई बैठकें की हैं। वित्त मंत्रालय सालाना विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं, अर्थशास्त्रियों और राज्य के अधिकारियों के साथ कई बजट-पूर्व परामर्श बैठकें आयोजित करता है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद शुरू हो चुकी है।
परंपरा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 1 फरवरी, 2025 को पेश किया जाएगा। 2025-26 का बजट निर्मला सीतारमण का आठवां बजट होगा। सभी की निगाहें मोदी सरकार की तीसरी पारी के शेष कार्यकाल के लिए प्रमुख घोषणाओं और सरकार के आर्थिक दिशा-निर्देशों पर रहेंगी।