फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New rule GST e invoicing will be mandatory from 1 January 2021 if turnover of companies exceeds 100 crore rupees

अगले साल से बदल जाएगा GST से जुड़ा ये नियम, टैक्स चोरी पर लगेगा लगाम

Wed, 11 Nov 2020 04:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
New rule GST e invoicing will be mandatory from 1 January 2021 if turnover of companies exceeds 100 crore rupees
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

एक जनवरी 2021 से वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े अहम नियम में बदलाव होने जा रहा है। अगले साल से उन कंपनियों के लिए जीएसटी ई-इनवॉइसिंग अनिवार्य हो जाएगा जिनका टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जबकि पहले यह लिमिट 500 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि जीएसटी काउंसिल की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2021 से लागू होगी।
विज्ञापन


इस बदलाव से बड़ी संख्या में मझोली कंपनियां ई-इनवॉइसिंग के दायरे में आएंगी और माना जा रहा है कि एक अप्रैल 2021 से इसे सभी टैक्सपेयर्स के लिए बी2बी ट्रांजैक्शन के वास्ते अनिवार्य कर दिया जाएगा। केएमपीजी इंडिया में पार्टनर (इनडायरेक्ट टैक्सेज) हरप्रीत सिंह ने कहा कि 100 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले डीलरों को ई-इनवॉइसिंग के दायरे में लाना अर्थव्यवस्था के फॉर्मेलाइजेशन की दिशा में एक और कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जीएसटी कानून के अनुसार, बी-टू-बी ट्रांजैक्शन के लिए एक अक्तूबर 2020 से 500 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए ई-इनवॉइस अनिवार्य किया गया था। लेकिन अब अगले साल से सालाना 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए भी ई-इनवॉइस अनिवार्य होगा। इसके लिए कंपनियों को नए रेग्युलेशन के हिसाब से अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना होगा।


सरकार के इस कदम से कर चोरी की गुंजाइश काफी कम हो जाएगी। ई-इनवॉइस व्यवस्था से कंपनियों के लिए रिटर्न भरने के बोझ में काफी कमी आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रिटर्न फॉर्म में इनवॉइस से संबंधित डाटा अपने-आप दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed