फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New GST Rates: Compare new old prices of products on new website Know how much savings you will get from GST 2

New GST Rates : नई वेबसाइट पर उत्पादों की नई व पुरानी कीमतों की तुलना; खुद जानिए जीएसटी 2.0 से कहां-कितनी बचत

Sun, 07 Sep 2025 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि नेक्स्ट-जेन जीएसटी यहां है! सोच रहे हैं कि आप कितनी बचत कर सकते हैं? अपनी पसंद की चीजों को कार्ट में जोड़ें और अंतर खुद देखें।

विज्ञापन
New GST Rates: Compare new old prices of products on new website Know how much savings you will get from GST 2
GST - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आप अब एक क्लिक कर खुद जान सकेंगे कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में बदलाव से आपको किस उत्पाद पर कितनी बचत होगी। केंद्र सरकार ने जीएसटी सुधारों को उपभोक्ताओं को बेहतर समझाने और बचत की जानकारी के लिए नई वेबसाइट http://savingwithgst.in लॉन्च की है। इस पोर्टल पर, लोग 22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों से पहले और बाद में उत्पादों की कीमतों की तुलना कर सकते हैं।

विज्ञापन


MyGovIndia की ओर से शुरू की गई वेबसाइट, कीमतों की तुलना को आसान बनाती है। इसमें कई श्रेणियां हैं, जैसे खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई के सामान और जीवन शैली से जुड़ी चीजें। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, नेक्स्ट-जेन जीएसटी यहां है! सोच रहे हैं कि आप कितनी बचत कर सकते हैं? अपनी पसंद की चीजों को कार्ट में जोड़ें और अंतर खुद देखें।
विज्ञापन


ऐसे जानें कीमतें
वेबसाइट पर पसंद की वस्तुओं को कार्ट में जोड़ना होगा। वहां तीन अलग-अलग कीमतें- आधार मूल्य, वैट के तहत बिक्री मूल्य और नेक्स्ट-जेन जीएसटी के तहत बिक्री मूल्य दिखेंगे। उदाहरण के लिए, एक लीटर दूध की कीमत वैट के साथ 63.60 रुपये, जबकि नेक्स्ट-जेन जीएसटी के तहत 60 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा के 1.56 लाख तक घटे दाम टोयोटा व रेनॉ के वाहन भी सस्ते
टाटा मोटर्स के बाद अब तीन और कंपनियों ने गाड़ियों के दाम घटाने की घोषणा की है। महिंद्रा के वाहनों के दाम 1.56 लाख रुपये तक घटे हैं, जिसे शनिवार से ही लागू कर दिया गया। वहीं, 22 तारीख से टोयोटा की गाड़ियां 3.49 लाख आैर और रेनॉ के वाहन 96,395 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे।

  • महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा के मुताबिक, बोलेरो/नियो रेंज की कीमत में 1.27 लाख, एक्सयूवी3एक्सो (पेट्रोल) में 1.4 लाख, एक्सयूवी3एक्सओ (डीजल) में 1.56 लाख, थार 2डब्ल्यूडी (डीजल) में 1.35 लाख, थार 4डब्ल्यूडी(डीजल) में 1.01 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक में 1.01 लाख रुपये कम किए हैं। स्कॉर्पियो-एन 1.45 लाख, थार रॉक्स 1.33 लाख और एक्सयूवी700 की कीमत 1.43 लाख कम हुई है।
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ग्लैंजा हैचबैक की कीमत 85,300 रुपये, टैसर 1.11 लाख रुपये, रुमियन 48,700 रुपये, हाइराइडर 65,400 रुपये, क्रिस्टा 1.8 लाख, हाइक्रॉस 1.15 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर 3.49 लाख रुपये तक कम हो सकती है।
  • रेनॉ इंडिया की एंट्री लेवल क्विड 55,095 रुपये, ट्राइबर 80,195 रुपये और काइगर 96,395 रुपये तक सस्ती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed