{"_id":"65b09ab4dba8f823b70c2ff4","slug":"ncp-sharad-pawar-faction-leader-rohit-pawar-has-been-summoned-by-the-ed-to-appear-before-the-agency-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: ईडी दफ्तर पहुंचे रोहित पवार; सुप्रिया सुले भी छोड़ने पहुंची, कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: ईडी दफ्तर पहुंचे रोहित पवार; सुप्रिया सुले भी छोड़ने पहुंची, कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात
Wed, 24 Jan 2024 11:06 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:06 AM IST
सार
ED Action: रोहित पवार को महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आज एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।
विज्ञापन
ed office
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार मुंबई में ईडी कार्यालय के अंदर पहुंच गए हैं। इस दौरान राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार को आज एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। इसके लिए मुंबई में ईडी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक घोटाले के सिलसिले में एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के बीच एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा "सत्यमेव जयते"। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को दावा किया कि संसद में प्रस्तुत सरकार के आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज 95 प्रतिशत मामले विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ हैं। उन्होंने सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि अंतत: सत्य की जीत होगी।
विज्ञापन
राकांपा सांसद सुले अपनी पार्टी के विधायक और रिश्ते में भतीजे रोहित पवार को दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर तक छोड़ने के बाद पास में स्थित अपनी पार्टी के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
रोहित पवार कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाला मामले में एक धनशोधन जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज सुबह एजेंसी के समक्ष पेश हुए। सुले ने कहा, ‘‘सत्यमेव जयते। यह हमारे लिए संघर्ष का समय है। भविष्य में चुनौतियां आएंगी, लेकिन हम उनसे उबर जाएंगे। हम संघर्ष करेंगे, लेकिन सत्य के मार्ग पर चलते रहेंगे। यह महाराष्ट्र के गौरव की लड़ाई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।’’ सुले ने कहा कि इसलिए ईडी द्वारा रोहित को पूछताछ के लिए तलब करना हैरान करने वाला नहीं है। राकांपा सांसद ने कहा कि रोहित पवार ने महाराष्ट्र में किसानों और युवाओं की दशा को उजागर करने के लिए हाल में पूरे राज्य में ‘संघर्ष यात्रा’ निकाली और उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
वहीं, ईडी की ओर से रोहित पवार को आज पेश होने के लिए समन जारी किए जाने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी मुंबई में पार्टी कार्यालय पहुंचीं। दूसरी ओर, एनसीपी-शरद पवार गुट के कार्यकर्ता और पार्टी नेता रोहित पवार के समर्थक मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।