{"_id":"667c884a6b2944a4a005ae79","slug":"ncaer-review-indian-economy-gdp-growth-prediction-of-more-than-7-percent-current-financial-year-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: इस साल बेहतर मानसून की उम्मीद; घरेलू जीडीपी मजबूत, 7 फीसदी से अधिक रहेगी आर्थिक वृद्धि दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अच्छी खबर: इस साल बेहतर मानसून की उम्मीद; घरेलू जीडीपी मजबूत, 7 फीसदी से अधिक रहेगी आर्थिक वृद्धि दर
Thu, 27 Jun 2024 02:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:59 AM IST
सार
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अपनी मासिक समीक्षा में कहा, प्रमुख आर्थिक संकेतकों से पता चलता है कि घरेलू जीडीपी मजबूत बनी हुई है। इसकी रफ्तार अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं से तेज है।
विज्ञापन
जीडीपी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सामान्य से बेहतर मानसून की उम्मीद और अब तक कोई वैश्विक जोखिम नहीं होने की वजह से चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार 7 फीसदी से अधिक रहेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लायड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अपनी मासिक समीक्षा में कहा, प्रमुख आर्थिक संकेतकों से पता चलता है कि घरेलू जीडीपी मजबूत बनी हुई है। इसकी रफ्तार अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं से तेज है। सभी एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि दर अनुमान में संशोधन किया है।
विज्ञापन
निवेश-आर्थिक गतिविधियों में तेजी
आर्थिक शोध संस्थान की महानिदेशक पूनम गुप्ता ने कहा, चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी से अधिक और 7.5 फीसदी के आसपास रहेगी। यह संभावना पहली तिमाही में देखी गई आर्थिक गतिविधियों में तेजी, निवेश, वृद्धि और व्यापक आर्थिक स्थिरता पर गहन नीतिगत ध्यान एवं सामान्य मानसून की उम्मीदों पर आधारित है।
विज्ञापन
खाद्य कीमतों पर काबू पाना चुनौती मुप्ता ने कहा, महंगाई के चरम पर पहुंचने के साथ ही मौद्रिक नीति को और कड़ा किए जाने की स्थिति नहीं दिख रही है। वैश्विक वातावरण भी अनुकूल प्रतीत हो रहा है। हालांकि, खाने-पीने की ऊंची कीमतों पर काबू पाना एक चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन