फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   national voter day election commission becomes hitech can make voter id by siiting at home

राष्ट्रीय मतदाता दिवसः चुनाव आयोग भी हुआ हाईटेक, घर बैठे बनवा सकते हैं वोटर आईडी

Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Fri, 25 Jan 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
national voter day election commission becomes hitech can make voter id by siiting at home
- फोटो : PTI

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन चुनाव आयोग की तरफ से हर साल अपने मतदाताओं के लिए मनाया जाता है, ताकि वो वोट चुनाव के वक्त अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें। 

विज्ञापन

वक्त के साथ बदलाव के दौर में चुनाव आयोग 

वक्त के साथ-साथ चुनाव आयोग भी काफी हाईटेक हो गया है। अब मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने वेबसाइट, ऐप के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है। अब मतदाता घर बैठे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इसके साथ ही वोटर आईडी कार्ड भी घर बैठे बनवा सकते हैं। 

विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट दे सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अबकी बार भारत के बाहर रह रहे अनिवासी भारतीय भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर के पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग बनवा सकते हैं 

अगर आप 18 साल से ऊपर है और वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो चुनाव आयोग के महीनों चक्कर लगाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आप अपने घर पर बैठकर स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक महीने के अंदर आपको अपना वोटर कार्ड मिल भी जाएगा।

national voter day election commission becomes hitech can make voter id by siiting at home

इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले आपके पास पर्सनल ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिससे चुनाव आयोग को आपसे संपर्क करने में आसानी हो। कभी भी ऑफिस की मेल आईडी आप ना दें।

सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर एनआरआई अपना रजिस्ट्रेशन और आम भारतीय भी नया वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

सावधानी से भरें फॉर्म में जानकारी

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आप अपनी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। वोटर आईडी कार्ड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसलिए कोई भी गलत जानकारी भरने से बचें। गलत जानकारी देने पर चुनाव आयोग आपको जेल भी भेज सकता है। इसमें आपको अपनी कलर पासपोर्ट साइज फोटो जो कि वाइट बैकग्राउंड में होनी चाहिए वो भी अपलोड करनी होगी।

national voter day election commission becomes hitech can make voter id by siiting at home

जानकारी को कर सकते हैं मॉडीफाई

फॉर्म सेव करने के बाद आप इसको सबमिट करेंगे। सबमिट करने के 15 दिन तक आप अपनी डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने वोटर आईडी कार्ड आवेदन का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं।

एक माह में मिलेगा वोटर आई-डी कार्ड

जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त आपके एरिया का बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आपके घर पर आएगा और जिन डॉक्यूमेंट्स को आपने अपलोड किया है उनको चेक करेगा और इन डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी को वैरिफाई करने के लिए ले जाएगा। इसके बाद एक माह के अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर वोटर आई-डी कार्ड पहुंच जाएगा।

इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड

वोटर आई-डी कार्ड के लिए आपको एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ में अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी। इसके लिए आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, फोन/पानी/बिजली/गैस का बिल, इनकम टैक्स का फॉर्म 16 आदि में से किन्हीं दो डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।

national voter day election commission becomes hitech can make voter id by siiting at home

बदलवा सकते हैं अपना पता

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड पहले से बना हुआ है, लेकिन आप उस जगह पर रहते नहीं है तो भी आप नए पते पर इसका बदलाव करा सकते हैं। ऐसा होने से आपको केवल वोट देने के लिए अपने मूल स्थान पर नहीं जाना होगा। चुनाव आयोग ने खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को यह राहत दी है, जिसके कारण अब उन्हें वोट डालने के लिए छुट्टी लेकर के नहीं जाना पड़ेगा।  

मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन पहले कभी वोट दिया है तो अपने नाम को मतदाता सूची में भी देख सकते हैं। https://electoralsearch.in/##resultArea पर जाकर के ऐसा किया जा सकता है। इसमें केवल आपको अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, राज्य और शहर की जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed